फिरोजपुर 8 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-
ब्राह्मण बधाई बोर्ड पंजाब के नवनियुक्त चेयरमैन एडवोकेट पंडित शेखर शुक्ला जी उनके साथ आए प्रदीप मेनन सुनाम, राजीव शर्मा मोहाली, लखपत राय प्रभाकर महासचिव पंजाब, संदीप शर्मा एडवोकेट उपप्रधान पंजाब ,पंडित सुरेंद्र पाल का भी फिरोजपुर में पहुंचने पर देवी द्वारा मंदिर में भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर चेयरमैन शेखर शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज की जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने के लिए ही ब्राह्मण प्लाई बोर्ड का गठन हुआ है और सभी को साथ लेकर ब्राह्मण समाज के फिर से के लिए वह कार्य करेंगे उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है उन्होंने फिरोजपुर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों से कहा कि कोई भी ब्राह्मण समाज हेतु जो समस्याएं हैं वह उनके ध्यान में जरूर लाएं ताकि उन समस्याओं को हम सरकार तक पहुंचाएंगे और दूर करवाएंगे
ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रेम रंजन जोशी ने पंजाब ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन और उनके साथ आए सभी अतिथियों को सिरोपा भेंट किया और सम्मान चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया
ब्राह्मण सभा के महामंत्री पंडित हरिराम खिदड़ी ने ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन के समक्ष अपनी दो मांगे रखीं एक तो पंजाब में संस्कृत भाषा को आलोप कर दिया गया है उसे फिर से जीवित किया जाए दूसरा पटियाला में भगवान श्री परशुराम जी की चेयर स्थापित की गई है लेकिन उसके लिए अभी तक कोई फंड मुहैया नहीं कराया गया उन्होंने कहा की पंजाब सरकार से मिलकर हमारी यह मांगे जल्द से जल्द पूर्ण की जाएं
इस मौके पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित प्रेम रंजन जोशी, पंडित हरिराम खिंदड़ी महामंत्री निर्मल जोशी ,अमित कुमार शर्मा, विपुल बंधु , चंद्रपाल शर्मा राजेश दत्ता, कृष्ण कुमार जोशी, प्रेम कुमार शर्मा ,अंशु देवगन और बड़ी संख्या में ब्राह्मण सभा फिरोजपुर के सदस्य विनोद शर्मा अध्यक्ष आदित्य वाहिनी फिरोजपुर कैंट, लज्जा शंकर, सतेंदर शर्मा ,सुनील शुक्ला, मदन उनियाल, इत्यादि ब्रह्मदेव मौजूद थे