सगड़ी विधानसभा में आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस।
उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची राना खातून।
सगड़ी (आजमगढ़): विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा सगड़ी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची राना खातून ने कहा कि कांग्रेस इस बार सगड़ी में आर पार की लड़ाई लड़ेगी।आजादी के बाद हुए चुनाव में 6 बार कांग्रेस के लोगों ने परचम फहराया। इस बार भी चुनाव में कांग्रेस की ही विजय होगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट में विधानसभा सगड़ी से राना खातून को उम्मीदवार घोषित किया गया। मंगलवार को चौकों गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से रूबरू होकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हे माला पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजीत राय ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी पूरी दमदार इसे सगड़ी का चुनाव लड़ेगी। और विजय हासिल करेगी।