भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा की बैठक हुई सम्पन्न
✍️ प्रशांत त्रिवेदी के साथ दिव्या बाजपेई
कन्नौज । जनपद के ठठिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुर में पंडित अनुज शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा की बैठक संपन्न हुई । जिसमें भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित जितेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष कानपुर रामानन्द शर्मा, जिला महामंत्री उमाकांत शर्मा, पंडित सौरभ शर्मा तथा पंडित सोनू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में आए और समाज को लेकर बैठक की गई । समाज को एकत्रित करने के अहम मुद्दे उठाए गए । जिसमें समाज को जागरूक करने पर बातचीत हुई ।जिस सभा में मैथिल ब्राह्मण समाज के पंडित अनुज शर्मा ,अवधेश शर्मा, सर्वेश शर्मा ,मोहित शर्मा ,राजेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, विजय शर्मा ,बृजमोहन शर्मा ,प्यारे मोहन शर्मा ,श्याम जी शर्मा , शेखर शर्मा ,सुरेंद्र शर्मा ,अमित शर्मा, शिवदत्त शर्मा ,सुरेश शर्मा, सत्यम शर्मा ,संजय , कमलेश, अतुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।