हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जयराम पब्लिक स्कूल में चल रहा है 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर।
कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में आयोजित 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक शिक्षिका संगीता ने स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताए। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को एल बो अटैक, ग्रोइंग अटैक व गर्दन अटैक से संबंधित प्रशिक्षण दिया। स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि छात्राएं अगर आत्मरक्षा के तरीके सीखेंगी तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्राएं जीवन में हर मुश्किल का सामना भी आसानी से कर सकेंगी। एन.एस.एस. शिविर संयोजिका प्रमिला शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए शारीरिक शिक्षिका का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत स्वयं सेविकाओं ने सीखे हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण टिप्स को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शिविर का तीसरा दिन भी आनंदमय एवं मंगलमय रहा।
एन.एस.एस. शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेती हुई स्वयं सेविकाएं तथा शिविर में भाग लेती हुई स्वयं सेविकाएं।