स्कूल अपग्रेड किए जाने को लेकर डॉ. जसविंद्र खैहरा ने किया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद

स्कूल अपग्रेड किए जाने को लेकर डॉ. जसविंद्र खैहरा ने किया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी : गांव लुखी सहित कुरुक्षेत्र जिले के 5 स्कूलों को 12 वीं तक अपग्रेड करने को लेकर शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य व जननायक जनता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर धन्यवाद किया। डॉ. जसविंद्र खैहरा ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि इन स्कूलों को अपग्रेड किए जाने से कुरुक्षेत्र जिले के हजारों बच्चों को फायदा मिलेगा क्योंकि इससे पहले इन बच्चों को दूर स्थित स्कूलों में जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही थी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जजपा-भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों के हर प्रकार के कार्य करने के लिए वचनबद्ध है। इसी के चलते प्रदेश के अनेकों स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए निजी कंपनियों में भी 75% आरक्षण दे दिया गया है। इससे न केवल हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश से बेरोजगारी दर भी कम होगी।
उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा प्रदेश में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं, इससे पूर्व में कभी भी इतने विकास कार्य नहीं हुए। शहरों की तर्ज पर गांव बसाए जा रहे हैं जिसमें हर प्रकार की सुख सुविधाएं दी जा रही हैं। किसानों के लिए अनेकों योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के युवाओं के दिलों में बसते हैं। डॉ. जसविंद्र खैहरा ने उपमुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वे कुरुक्षेत्र जिला में युवाओं की एक बहुत बड़ी टीम के साथ आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार से युवाओं को जजपा पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद करते डॉ.जसविंद्र खैहरा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगीत में शास्त्र के साथ-साथ प्रायोगिक पक्ष भी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Thu Jan 20 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि के संगीत विभाग में दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का हुआ शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग में सेंटर फॉर ट्रेनिंग इंटर्नशिप एन्ड एम्प्लॉयमेंट के सहयोग से संगीत उद्योग में छात्रों के कौशल विकास और […]

You May Like

Breaking News

advertisement