सियाराम उत्सव कमेटी की ओर से फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रभु श्री राम जी की भव्य बरात निकाली गई

सियाराम उत्सव कमेटी की ओर से फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रभु श्री राम जी की भव्य बरात निकाली गई

फिरोजपुर 02 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

सियाराम उत्सव कमेटी की ओर से फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात निकाली गई। यह बरात गोखले हाल फिरोजपुर से पूजा अर्चना के उपरांत रवाना हुई। श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब की ओर से सुंदर-सुंदर झांकियां श्री गणेश जी, श्री शंकर भगवान जी, प्रभु श्री राम दरबार, राजा दशरथ, राजा जनक, सीता माता समेत सखियां, आर्या सुमंत, गुरु वशिष्ट, कृपाचार्य, श्री नारद मुनि जी, तयार करके रथों में विराजमान होकर मेन बाजार से दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से दिल्ली गेट चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची। यहां पर एक सुंदर स्टेज वरमाला डालने के लिए तैयार की गई थी। जिस को एलईडी लाइटें, साउंड लगाकर सजाया गया था। वहां पर जमकर आतिशबाजी की गई सबसे पहले राजा दशरथ और राजा जनक की मिलनी करवाई गई। उपरांत वरमाला प्रभु श्री राम जी और माता सीता जी को पहनाई गई।

श्री चांद बजाज फिरोजपुर के उभरते कलाकार की ओर से सुंदर सुंदर भजन प्रभु श्री राम जी के गाए गए। “बरात चली राम चले सिया को बिहाने” जैसे भजन गाकर प्रभु प्रेमियों को नाचने पर मजबूर कर दिया। यह नजारा देखते ही बनता था। 23 धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने तन मन धन से प्रभु श्री राम जी की बरात को सफल बनाने के लिए सहयोग दिया। वापसी पर यह बरात प्राचीन शिवाला मंदिर जाकर संपन्न हुई। यहां पर मंदिर की प्रबंधकीय कमेटी ने विधिवत तरीके से प्रभु श्री राम जी के सवरूपों के पांव धोकर मान सत्कार सहित मंदिर में उचित स्थान दिया। आला दर्जे का सभी के लिए भोजन तैयार किया। सभी ने शिवालय मंदिर कमेटी का उचित व्यवस्था के लिए सराहना की। और वहां की मैनेजमेंट कमेटी को धन्यवाद दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਟੇਬਲ ਟੈਨਿਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਜ਼ੋਨ ਸਤੀਏਵਾਲਾ ਨੇ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ

Sun Oct 2 , 2022
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਟੇਬਲ ਟੈਨਿਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਜ਼ੋਨ ਸਤੀਏਵਾਲਾ ਨੇ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 2 ਅਕਤੂਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਟੇਬਲ ਟੈਨਿਸ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ , ਜੋ ਕਿ ਦਾਸ ਐਂਡ ਬਰਾਊਨ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫਸਰ ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਲੈਕਚਰਾਰ ਸਤਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ , ਡੀ ਐਮ […]

You May Like

Breaking News

advertisement