पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान में शनिवार को बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महागठबंधन की सरकार की तरफ से शनिवार को महारैली का आयोजन

पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान में शनिवार को बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महागठबंधन की सरकार की तरफ से शनिवार को महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बिहार के अलावा अन्य राज्य से भी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। महारैली में विशेष रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कोई काम नहीं किया।

केंद्र सरकार बिहार की तरफ कोई ध्यान नहीं देती- नीतीश कुमार

महागठबंधन की महाजुटान रैली में सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार की तरफ कोई ध्यान नहीं देती है। बिहार के अंदर कितना विकास हुआ है और कितना नहीं हुआ है यह सब हम जानते है। साथ ही उहोंने कहा कि सातों पार्टियों ने मिलकर तय किया कि पहली सभा हमलोग पूर्णिया में करेंगे।सभी की सलाह के अनुसार पहली सभा सफल हुई, हमें अंदाजा तक नहीं था कि हमें लोगों का इतना प्यार मिलेगा। जनता की एकजुटता ने हमारा मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों ने महागठबंधन बनाया तो दिल्ली से दो नेता हैं। एक प्रधानमंत्री और दूसरे गृह मंत्री है। इन लोगों का क्या अनुभव है?, इन लोगों को देश की आजादी के बारे में क्या पता है? इन लोगों ने बिहार में कोई काम नहीं किया। बिहार में अगर बड़ी-बड़ी रैली करते है, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं करते है।

बीजेपी में लीडर नहीं डीलर है सब– तेजस्वी
महारैली के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महाजुटान ने एक विशाल रूप लिया है। यहां लोग बिहार के विकास के लिए एक जुट हुए है। बिहार की जनता को भरोसा दिलाता हूं, अब समय बदलेगा, जो अब तक नहीं हुआ वो अब होगा। जनता के हक ले लिए महागठबंधन हमेशा खड़ा था और आगे भी इसी तरह खड़ा रहेगा। साथ ही कहा कि अनेकता में ही एकता है। इस महागठबंधन में हम लोग अलग-अलग है लेकिन एक हैं। महागठबंधन एक परिवार है और इस परिवार के हम सब सदस्य है। हम सब मिलकर अपने महागठबंधन को मजबूत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग लीडर नहीं है सब डीलर हो चुके हैं। महागठबंधन एक बड़ी ताकत के साथ खड़ा है, इस ताकत के बल पर हम बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 सफल साबित होकर रहेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 मार्च को नहीं होंगे टीचरों के साक्षात्कार, महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल के साक्षात्कार रद्द

Sun Feb 26 , 2023
1 मार्च को नहीं होंगे टीचरों के साक्षात्कार, महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल के साक्षात्कार रद्द। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संस्था के स्कूल महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में […]

You May Like

Breaking News

advertisement