प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ भगवान श्री राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर हर्षोल्लास से कार्यक्रम।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
छाया – धर्मचंद वर्मा
प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती।
कुरुक्षेत्र, 23 जनवरी : अयोध्या मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर धर्मनगरी के प्रेरणा वृद्धाश्रम में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के उत्साह एवं आस्था का नजारा देखने लायक था। प्रेरणा वृद्धाश्रम में बच्चों द्वारा भगवान श्री राम के परिवार की वेशभूषा में आगमन हुआ तो प्रेरणा के सदस्यों, पदाधिकारियों, बुजुर्गों एवं संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला सहित उन के परिवार के सदस्यों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। उनके मार्ग में भी माता शबरी की तरह फूल बिछा दिए। इस अवसर पर सभी ने भजन कीर्तन और नृत्य करके भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा का परिचय दिया। एक ऐसा भक्तिमय वातावरण बना दिया कि प्रत्येक व्यक्ति प्रभु श्री राम की भक्ति में खो गया। प्रभु श्री राम के परिवार का सभी ने माल्यार्पण कर व आरती कर अभिनंदन स्वागत किया।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में भारत माता के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि सभी भारतवासियों को भारत माता के इस महान सपूत पर गर्व है। इस अवसर पर महक, खुशी, मोक्षिता, बिंदू चुघ, रेखा, राधा अग्रवाल, डा. ममता सूद, सुमन बत्रा प्राचार्य गीता कन्या माध्यमिक स्कूल, सीमा बिरला, हरिकेश पापोसा, सन्नी, डा. विजय दत्त शर्मा, बलविंदर कौर, शकुंतला देवी, सीता देवी, उषा सच्चर, क्षमा मल्होत्रा, मलकीत कौर, जोगिंदर सिंह, चंद्रकांत ठक्कर, इंद्रप्रीत सिंह बिंद्रा, कश्मीरी लाल जैन, विजय कुमार अग्रवाल, बी. श्रीवास्तव इत्यादि भी मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में भगवान श्री राम का स्वागत करते हुए एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।