भाजपा सदर विधानसभा में हर घर तिरंगा अभियान में की गई बैठक

रिर्पोट पदमाकर पाठक

भाजपा सदर विधानसभा में हर घर तिरंगा अभियान में की गई बैठक।

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने आगामी 4 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आजमगढ़ आगमन को लेकर जिला कार्यालय पर सदर विधानसभा में हर घर तिरंगा अभियान में लगाए गए पदाधिकारियों संग बैठक किया।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ जनपद में सम्भावित आगमन 4 अगस्त को हो सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने के अवसर पर भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम होना है जिसकी तैयारी को लेकर सदर विधानसभा में लगाए गये पदाधिकारियों संग आज बैठक की गई। आज सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया और बूथों पर बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की तैयारी की गई। इस अवसर पर नागेन्द्र पटेल, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, महेन्द्र मौर्या, आनन्द सिंह, विवेक निषाद, दीपक चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हसेरन में तीसरी आंख से होगी निगरानी

Mon Aug 1 , 2022
कन्नौज हसेरन में तीसरी आंख से होगी निगरानी अवनीश कुमार तिवारी पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने हेतु कदम उठाया गया है। जिसको लेकर उन्होंने तिरवा क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे व इंदर गढ़ थाना प्रभारी कमल भाटी के प्रयास पर चौकी इंचार्ज हसेरन […]

You May Like

advertisement