बिहार: जदयू की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

जदयू की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

अररिया
जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीताराम मंडल के निज आवास शिवपुरी वार्ड नंबर 09 में उन्हीं की अध्यक्षता में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी एवं सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अररिया जिला के संगठन प्रभारी श्री फेक नारायण मंडल शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सीताराम मंडल ने कहा कि हम ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसका नेता हर धर्म , हर समुदाय के लोगों के विकास को लेकर सदा तत्पर रहते हैं। जिसका विचारधारा समाजवादी है। खासकर हम अति पिछड़े समाज को आरक्षण का लाभ देकर राजनीति , सामाजिक ,शैक्षणिक क्षेत्र में सबल बनाने का काम किया है। हम अति पिछड़े समाज उनके ऋणी हैं। अररिया जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से हम सब मिलकर इस जिले में पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाकर माननीय मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देने का काम करेंगे। वही प्रभारी श्री फेक नारायण मंडल ने कहा कि श्री नीतीश कुमार हम सबों के सर्वमान्य नेता हैं। उनका विचारधारा हमेशा बिहार के लोगों के बीच आपसी सद्भाव पैदा करने की होती है। वे कभी किसी धर्म विशेष को लेकर राजनीति नहीं करते हैं। देश को ऐसे समाजवादी नेता की जरूरत है। सीताराम मंडल ने उपस्थित नव मनोनीत जिला कमिटी के सदस्यों में दिनेश प्रसाद मंडल, जवाहर लाल सिंह, कंचन ठाकुर, इकरामुद्दीन और विजय कुमार सरदार को उपाध्यक्ष, अनीता देवी ,शहजाद आलम , मदन कुमार मंडल और अशोक कुमार मंडल को जिला महासचिव, वीरेंद्र साह को कोषाध्यक्ष , विनोद पोद्दार को मीडिया प्रभारी सह कार्यालय सचिव, दुर्गानंद विश्वास, रघुनाथ महतो, संतोष मालाकार, सुनीता देवी, अजय कुमार महतो, मनोज कुमार ठाकुर, तारा नंद सिंह और सलीम अंसारी उर्फ मुन्ना खान को जिला सचिव, सरवर आलम को प्रखंड अध्यक्ष जोकीहाट, प्रकाश मंडल को प्रखंड अध्यक्ष पलासी, राजेंद्र मंडल को प्रखंड अध्यक्ष भरगामा, अर्जुन प्रसाद मंडल को प्रखंड अध्यक्ष नरपतगंज, गोपाल मंडल को प्रखंड अध्यक्ष रानीगंज और दिनेश पोद्दार को नगर अध्यक्ष अररिया का नव मनोनीत मनोनयन पत्र एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया। बैठक में मुख्य रूप से अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह चौहान, पार्टी के प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी, चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ ऋषभ राज, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रणविजय विश्वास, जिला सचिव उमेश पासवान, राजेंद्र मंडल, प्रकाश मंडल, अशोक मंडल, शहजाद आलम, दुर्गानंद विश्वास, इकरामुद्दीन, मोहम्मद शमीम अख्तर, जवाहर लाल सिंह , प्रमोद मेहता, विजय कुमार सरदार, वीरेंद्र साह, सुनीता देवी, मदन कुमार मंडल, संतोष मालाकार, अजय कुमार महतो, सूरज कुमार सुमन, सरवर आलम, कंचन ठाकुर, रघुनाथ कुमार महतो, दिनेश मंडल, मनोज कुमार ठाकुर, अर्जुन प्रसाद मंडल, अनीता देवी, दिनेश पोद्दार, विनोद पोद्दार, गोपाल मंडल सलीम अंसारी के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: पोषण पुर्नवास केंद्र से अतिकुपोषित व कमजोर बच्चों को मिल रहा जीवनदान

Fri Sep 30 , 2022
पोषण पुर्नवास केंद्र से अतिकुपोषित व कमजोर बच्चों को मिल रहा जीवनदान कुपोषण से होने वाली मौत में कमी लाने में मददगार साबित हो रहा है पुर्नवास केंद्रइलाजरत बच्चे व मां को मिलती है कई सुविधाएं, होता है श्रम क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान अररिया कुपोषण छोटे उम्र के बच्चों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement