उर्स ए रज़वी:ठिरिया से बिना डीजे-साउंड के दरगाह आया फूलों की डालियों का जुलूस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उर्स-ए-रज़वी के मौके पर दरगाह आला हज़रत में रौनक बढ़ने लगी है। अन्य प्रदेशों समेत उत्तर प्रदेश के जिलों से भी जायरीन हाजिरी के लिए पहुंच रहे है। सभी अकीदतमंद दरगाह पर फातिहा और फूल पेश करने के बाद दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां से मुलाकात कर अपने लिए दुआएं करा रहे है। इसी कड़ी में आज ठिरिया निजावत खान से फूलों की 107 डालियों का जुलूस नूरी लंगर कमेटी की जानिब से आया।
दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की अपील पर अमल करते हुए आज ठिरिया से नूरी लंगर कमेटी के सदर गौहर खान के नेतृत्व में मुफ्ती-ए-आज़म के 107 मुरीद 107 फूलों की डाली लेकर जुलूस की शक्ल में बिना किसी शोर-शराबे व डीजे साउंड के दरगाह पहुंचे। अमन का पैगाम देते हुए लोगों को फूल देकर उर्स-ए-रज़वी की मुबारकबाद दी। दरगाह पहुंचने पर सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की दस्तारबंदी की इसके बाद सभी ने मज़ार शरीफ पर फूल पेश किए। सभी के लिए खुसूसी दुआ करते हुए मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी हाशमी ने आला हज़रत की तालीमात पर अमल करने को कहा। जुलूस का स्वागत दरगाह पर टीटीएस के जिलाअध्यक्ष मंजूर खान,नासिर कुरैशी,मुजाहिद बेग,इशरत नूरी,सय्यद माजिद अली,इरशाद रज़ा,काशिफ सुब्हानी,नईम रज़ा,आलेनबी,मोहम्मद फैज़, समी रज़ा,अजमल रज़ा आदि ने किया। जुलूस में मुफ्ती जमील, मौलाना रौनक अली, मौलाना काले खान, मोहम्मद अली,मंसूर खान,तुफैल खान,गुड्डू आदि लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौमी एकता संगठन ने किया साबरी झंडा काफिले का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

Mon Aug 11 , 2025
बरेली से तादाद में कलियर शरीफ को पैदल रवाना हुए अकीदतमंद व जायरीन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने, नौमहला स्थित दरगाह नासिर मियाँ से कलियर शरीफ को जाने वाले साबरी झंडे […]

You May Like

Breaking News

advertisement