जिला जज, डीएम व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जिला जज, डीएम व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण

रायबरेली, 25 सितम्बर 2025
मा0 जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह, डीएम हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार परिसर का गहन अवलोकन किया और सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के आवासीय बैरकों, भोजन व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय कारागार में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए उन्होंने जेल प्रशासन को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन सामग्री का भी परीक्षण किया गया। उन्होंने साफ सफाई और भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई । बंदियों की मेडिकल सुविधा की स्थिति की जानकारी लेते हुए चिकित्सक को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रहरी दल को सजग एवं सतर्क रहकर ड्यूटी निभाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कारागार प्रशासन को यह भी कहा कि बंदियों को सुधारात्मक गतिविधियों जैसे शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जाए।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित जेल प्रशासन के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शोषणकारी और दमनकारी”–एमबीबीएस बॉन्ड के खिलाफ आवाज बुलंद

Fri Sep 26 , 2025
“शोषणकारी और दमनकारी”–एमबीबीएस बॉन्ड के खिलाफ आवाज बुलंद एंटी-क्राइमएंटी-नारकोटिक्स (इंडिया) विंग ने सरकार को चेताया, प्रतिभा पलायन का खतरा (पंजाब)फिरोजपुर, 25 सितम्बर 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेषण संवाददाता]:- पंजाब सरकार द्वारा एमबीबीएस छात्रों के लिए लागू की गई नई बॉन्ड नीति को लेकर विरोध तेज हो गया है। एंटी-क्राइम एंटी-नारकोटिक्स […]

You May Like

Breaking News

advertisement