मंडल चिकित्सालय, फिरोजपुर में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्त्साहपूर्वक रक्तदान किया

(पंजाब) फिरोजपुर 27 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर मंडल द्वारा भारत सरकार के “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत मंडल चिकित्सालय फिरोजपुर में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार द्वारा किया गया। दो दिवसीय शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह शिविर सिविल हॉस्पिटल, फिरोजपुर के सहयोग से रेलवे चिकित्सा विभाग द्वारा लगाया गया। रक्तदान शिविर में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्त्साहपूर्वक रक्तदान किया और 100 से अधिक रेलकर्मियों ने रक्तदान किया। सभी संग्रहित रक्त को सिविल हॉस्पिटल, फिरोजपुर के ब्लड बैंक में भेजा गया। सभी रक्तदान करने वाले रेलकर्मियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। डॉ. तनु अग्रवाल, डॉ. शिवानी तथा डॉ. कमल कुमार द्वारा अल्प समय में इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और सभी को रक्तदान करने के लिए धन्यवाद एवं प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। अतः रक्तदान अवश्य करे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांचवें नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ स्कंदमाता का किया गुणगान

Sun Sep 28 , 2025
पांचवें नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ स्कंदमाता का किया गुणगान फिरोजपुर 26 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में पांचवें नवरात्रि में अमृत वेला प्रभात सदस्यों ने माँ स्कंदमाता का गुणगान किया, इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह […]

You May Like

Breaking News

advertisement