राष्ट्र प्रेम और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला 18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर में

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में उपायुक्त ने 18 मंजिला मंदिर पर फहराया तिरंगा।
पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा गीता ज्ञान मंदिर : उपायुक्त।

कुरुक्षेत्र, 13 अगस्त : शनिवार को 18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर में राष्ट्र प्रेम व श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर जहां देश में आम नागरिक तिरंगे के प्रति प्रेम रखता है और शुरू हुई घर घर तिरंगा मुहिम में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहा है। वहीं धार्मिक स्थल भी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा मुहिम में किसी से कम नहीं है। एशिया के सबसे ऊंचे कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन गीता ज्ञान मंदिर की प्रबंधन कमेटी भी आजादी के अमृत उत्सव का जश्न धूमधाम से मना रही है। इसी उपलक्ष में गीता ज्ञान मंदिर में तिरंगा फहराया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्वामी चिरंजीपुरी महाराज व प्रधान राजेश गोयल ने उपायुक्त को पटका पहनाकर स्वागत किया। शनिवार सुबह मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, कुरुक्षेत्र व आस पास के वे लोग शामिल हुए जोकि मंदिर कमेटी से जुड़े हुए हैं। इसके बाद मंदिर की तीसरी मंजिल पर उपायुक्त मुकुल कुमार द्वारा तिंरगा फहराया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने मंदिर परिसर की चारदिवारी बनाने के कार्य का भी शुभारंभ किया।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लिए बड़ी बात है कि यहां पर 18 मंजिला मंदिर का निर्माण किया जा रहा है और हर घर तिरंगा मुहिम के तहत आज तिरंगा यहां फहराया गया है। गीता ज्ञान मंदिर एशिया का सबसे बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र के लिए यह मंदिर मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने कहा कि पूरे देश में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में सवा दो लाख घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा था। खुशी की बात है कि कुरुक्षेत्र जिला में सवा दो लाख से ज्यादा घरों पर तिरंगा लगाय जा चुका है। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, पंकज गोयल, रामकुमार, जयभगवान सिंगला, शंकर गोयल, केशव, पुनीत, त्रिवेंद्र, प्रवीण बंसल, सुभाष ङ्क्षबंदल, सौरभ चौधरी, महासिंह पुनिया, आस्ट्रेलिया से सेवा सिंह, गिरीश मित्तल, हिमांशु अग्रवाल, भरत गोयल, डा. पवन गोयल, प्रभात मित्तल, विजय गर्ग, अशोक गुप्ता, बीबी मित्तल, सुशील गुप्ता सहित मंदिर के ट्रस्टी व शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे।
गीता जयंती महोत्सव से पहले तैयार होगी 16 वीं मंजिल।
गीता ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल ने कहा कि 18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर को दार्शनिक बनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यहां तिरंगा उत्सव मनाया गया है। इस मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले मंदिर की 16 वीं मंजिल को तैयार कर लिया जाएगा। इस मंजिल से कुरुक्षेत्र के सभी तीर्थों व मंदिरों के दर्शन आसानी से हो सकेंगें। उन्होने कहा कि 16 मंजिल पर दूरबीन सहित अन्य मशीनों को भी रखा जाएगा ताकि पर्यटक पूरे कुरुक्षेत्र का नजारा इस मंजिल से देख सकें।
रात्रि को भी कई किलोमीटर दूर से देख सकेंगें मंदिर को
गत रात्रि कुरुक्षेत्र अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने गीता ज्ञान मंदिर पर लगाए गए लाईट सिस्टम का शुभारंभ किया। मंदिर पर लाईटों के लगाए जाने से कई किलोमीटर दूर से भी मंदिर को देखा जा सकेगा। प्रधान राजेश गोयल ने कहा कि मंदिर पर परमानेंट लाईट सिस्टम लगा दिया गया है जिनसे रोजाना रात्रि को मंदिर जगमग होगा। मंदिर की तीसरी मंजिल पर तिरंगा फहराते उपायुक्त मुकुल कुमार।
मंदिर में पहुंचने पर उपायुक्त को स्मृति चिह्न भेंट करते राजेश गोयल व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET)- 2022 में वांछित नकल माफिया पूर्व प्रमुख इसरार खां की चल सम्पत्ति (कीमत लगभग- 35 लाख रूपये/- की चल सम्पत्ति) कुर्क

Sat Aug 13 , 2022
शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET)- 2022 में वांछित नकल माफिया पूर्व प्रमुख इसरार खां की चल सम्पत्ति (कीमत लगभग- 35 लाख रूपये/- की चल सम्पत्ति) कुर्क अभियुक्त इसरार खां गिरफ्तार/हाजिर अदालत न होने पर मा0 न्यायालय स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट नम्बर -05, जनपद गोरखपुर के आदेश के अनुपालन में […]

You May Like

advertisement