ज्योतिसर अनुभव केंद्र में महाभारत के हर लम्हे को जीवंत करने का किया गया है अनोखा प्रयास : विश्राम कुमार मीणा

देश विदेश के पर्यटकों को जरूर देखना चाहिए ज्योतिसर अनुभव केंद्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मन की बात कार्यक्रम में की ज्योतिसर अनुभव केंद्र की तारीफ।
महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर का शैक्षणिक भ्रमण जारी।
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 14 फरवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ज्योतिसर अनुभव केन्द्र में महाभारत के हर लम्हें को डिजिटल तकनीकी के माध्यम से जीवंत करने का अनोखा प्रयास किया गया है। इस अनुभव केन्द्र में कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थों का भी वर्णन जानने को मिलेगा। इस अनुभव केंद्र को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के साथ-साथ देश भर में ज्योतिसर अनुभव केंद्र की तारीफ की है। इस ज्योतिसर अनुभव केंद्र में 5 ब्लॉक बनाए गए है और हर ब्लॉक में आधुनिकतम तकनीकी का प्रयोग करके कुरुक्षेत्र के 48 कोस के तीर्थों तथा महाभारत के अहम लम्हों के साथ-साथ गीता उपदेशों के बारे में अनोखे अंदाज में दिखाने का प्रयास किया गया है। इस भव्य संग्रहालय को देखने के लिए रोजाना वीवीआईपी लोगों के साथ-साथ विद्यार्थी और देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं महाभारत के ऐतिहासिक महत्व से परिचित करवाने के उद्देश्य से महाभारत अनुभव केंद्र, ज्योतिसर का शैक्षणिक भ्रमण निरंतर जारी है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरी,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खैरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सोंटी,राजकीय उच्च विद्यालय देबखेड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रहलादपुर के विद्यार्थियों ने महाभारत अनुभव केंद्र का भ्रमण किया।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लाडवा से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़ा,राजकीय माध्यमिक विद्यालय खैरा,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारा,राजकीय माध्यमिक विद्यालय घरोला,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरौंदा, राजकीय उच्च विद्यालय बपदा-बपदी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरौंदी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय भूत माजरा ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा,राजकीय कन्या उच्च विद्यालय लाडवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जैनपुर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय निवारसी ,पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी, राजकीय उच्च विद्यालय बण व राजकीय माध्यमिक विद्यालय बदरपुर के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया।
उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक यात्रा में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व थानेसर, पिहोवा,शाहबाद ब्लॉक के विद्यालय भी भ्रमण कर चुके हैं। विद्यार्थियों के लिए गीता धाम में प्रात:कालीन नाश्ता एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की गई है तथा आवागमन का समुचित प्रबंध शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण द्वारा विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत, महाभारत एवं गीता के संदेशों से जोड़ना है, जिससे वे भारतीय इतिहास और मूल्यों को गहराई से समझ सके।




