पत्नी से मिलने पहुंचे युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग , उपचार के दौरान मौत

कन्नौज हसेरन

पत्नी से मिलने पहुंचे युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग , उपचार के दौरान मौत।

जिला संवाददाता प्रशान्त त्रिवेदी अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन। करवा चौथ के त्यौहार पर युवक अपनी पत्नी से मिलने अपनी ससुराल गया था। आपस में कुछ कहासुनी होने पर ससुराली जनों ने पेट्रोल डालकर खुद पर आग लगाई थी। घायल युवक को उपचार के लिए कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक के परिजनों ने उपचार के लिए कन्नौज जिला अस्पताल ले गए वहां से युवक को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में आज भर्ती कराया था। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कर्री गांव निवासी रोहित उम्र 22 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। युवक की शादी 8 दिसंबर 2021 को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के धतानी गांव निवासी पूनम पुत्री लक्ष्मन के साथ हुई थी। करवा चौथ की कुछ दिन पूर्व आपस में कहासुनी होने पर पत्नी अपने मायके चली गई । युवक अपनी पत्नी से मिलने मायके पहुंचा। आपस में कहासुनी होने पर युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी। आग से झुलसे युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। युवक के परिजनों ने उपचार के लिए आज गुरुवार को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिनी गुंडा एक्ट के तहत आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई

Thu Oct 20 , 2022
कन्नौज मिनी गुंडा एक्ट के तहत आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई। जिला संवाददाता प्रशान्त त्रिवेदी अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के क्रम में पुलिस ने मिनी गुंडा एक्ट के तहत करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों पर कार्रवाई की। थाना क्षेत्र मे […]

You May Like

advertisement