थाना अतरौलिया
किशोरी को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- पूर्व का विवरण- अभियुक्त संदीप निषाद पुत्र सतिराम निवासी देवडीह वसीरखा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था। अपहृता के पिता के शिकायत पर थाना स्थानीय पर दिनांक 28.04.2022 को मु0अ0सं0 116/22 थाना अतरौलिया जिला आजमगढ बनाम संदीप निषाद उपरोक्त के पंजीकृत किया गया था। पीडिता के हाई स्कूल का अंक पत्र व अवलोकन, बयान अन्तर्गत धारा 161/164 CrPC (कि अभियुक्त ने घर से भागने के लिए डराया धमकाया और बाद में पकड़े जाने के डर से जहर दे दिया) से मुकदमा उपरोक्त में धारा 506/328 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 08.04.22 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त संदीप निषाद पुत्र सतिराम निषाद निवासी देवडीह वसीरखा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ अपने घर पर आया हुआ है और कही भागने की फिराक में बढया बाजार मे साधन के इंतजार मे खडा है। इस सूचना पर हमराही कर्मचारीगण के सहयोग से उसे घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम संदीप निषाद पुत्र सतिराम निषाद निवासी देवडीह वसीरखा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष बताया, को समय 11.00 AM पर हिरासत पुलिस लिया गया। आवश्यक कार्यवाही हेतु मुकदमा उपरोक्त के विवेचक क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महोदय को जरिये दूरभाष अवगत कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग- - मु0अ0सं0 143/22 धारा 363/506/328 IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(2) 5A SC/ST ACT थाना अतरौलिया आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त– - संदीप निषाद पुत्र सतिराम निषाद निवासी देवडीह वसीरखा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण – - उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, 2. का0 अविनाश विश्वकर्मा, 3. म0का0 सरिता यादव, 4. म0का0 नेहा अवस्थी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।