आज़मगढ़: किशोरी के साथ दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


थाना तहबरपुर
किशोरी के साथ दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- दिनांक 03.05.2022 को वादी मुकदमा थाना तहबरपुर , आजमगढ़ द्वारा तहरीरी सूचना दी गई की मेरे मोबाइल पर मेरी पत्नी द्वारा दिनांक 02.05.2022 को सूचना दी गई कि प्रतिवादी शिवांश यादव पुत्र रामसहाय यादव ग्राम मेढ़ी थाना तहबरपुर, आजमगढ़ के द्वारा दिनांक 02.05.2022 को रात्रि के करीब 12.00 बजे प्रार्थी के घर में पीछे से दिवाल फांद कर घुस कर प्रार्थी की नाबालिक लडकी (पीडिता) के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म करना व सडक पर उसके दो साथियों द्वारा मोटरसाइकिल से उसका इन्तजार किया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2022 धारा 376, 120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत होकर विवेचना मुझ थानाध्यक्ष द्वारा सम्पादित की जा रही है।

  1. गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 05.05.2022 को मैं SO मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद वाँछित अभियुक्त शिवांश यादव पुत्र रामसहाय यादव साकिन मेढ़ी, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद हैं। अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर, अभियुक्त के घर पर घेर घार कर दबिश दी गयी तो घर पर एक व्यक्ति ( लड़का ) तथा एक औरत मौजूद मिले। व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शिवांश यादव पुत्र रामसहाय यादव ग्राम मेढ़ी, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष बताया तथा बताया कि यह मेरी माँ सुमनलता देवी हैं। पूर्ण इत्मिनान होने पर कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद वाँछित अभियुक्त हैं। कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 09.25 बजे वाजफ्ता वकायदा हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
    पंजीकृत अभियोग का विवरण-
    मु0अ0सं0 71/2022 धारा 376, 120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना तहबरपुर,आजमगढ़
    गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
    शिवांश यादव पुत्र रामसहाय यादव ग्राम मेढ़ी, थाना तहबरपुर, आजमगढ
  2. गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
    1.थानाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र शुक्ल का0 प्रदीप कुमार यादव का0 सुनील कुमार गुप्ता का0 अविनाश कुमार पटेल रि0का0 राहुल कुमार म0का0 दिव्या शुक्ला थाना तहबरपुर, आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रो. चंद्रचारू त्रिपाठी को एन.आई.टी.टी.टी.आर., भोपाल का निदेशक नियुक्त किए जाने पर किया अभिनंदन

Thu May 5 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 5 मई : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा प्रो. चंद्र चारू त्रिपाठी को राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (एन.आई.टी.टी.टी.आर.), भोपाल का निदेशक नियुक्त किए जाने पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रो. सी.सी. त्रिपाठी […]

You May Like

advertisement