Uncategorized

दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

03.थाना – कन्धरापुरःमिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सम्मान एवं सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कार्यवाही — दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 26.10.2025 को थाना कन्धरापुर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह अभियोग पंजीकृत किया गया कि एक व्यक्ति द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट, छेड़खानी एवं जान से मारने की धमकी दी गई थी। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि अभियुक्त ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर अभियोग में धारा 74 बीएनएस का लोप कर धारा 64 बीएनएस की वृद्धि की गई।
गिरफ्तारी का विवरण –
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, दिनांक 29.10.2025 को उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय मय हमराहीगण द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग ड्यूटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त श्रीकान्त उर्फ लूंसी पुत्र गिरधारी निवासी गोधपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ को सेहदा अंडरपास (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे) से समय लगभग 12:42 बजे दोपहर गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 338/2025, धारा 64/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
श्रीकान्त उर्फ लूंसी पुत्र गिरधारी, निवासी गोधपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

  1. उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय
  2. हे0का0 भानू यादव
  3. का0 अजय यादव
  4. का0 विकास बाबू पाल
    थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel