दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

03.थाना – कन्धरापुरःमिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सम्मान एवं सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कार्यवाही — दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 26.10.2025 को थाना कन्धरापुर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह अभियोग पंजीकृत किया गया कि एक व्यक्ति द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट, छेड़खानी एवं जान से मारने की धमकी दी गई थी। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि अभियुक्त ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर अभियोग में धारा 74 बीएनएस का लोप कर धारा 64 बीएनएस की वृद्धि की गई।
गिरफ्तारी का विवरण –
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, दिनांक 29.10.2025 को उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय मय हमराहीगण द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग ड्यूटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त श्रीकान्त उर्फ लूंसी पुत्र गिरधारी निवासी गोधपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ को सेहदा अंडरपास (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे) से समय लगभग 12:42 बजे दोपहर गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 338/2025, धारा 64/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
श्रीकान्त उर्फ लूंसी पुत्र गिरधारी, निवासी गोधपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

  1. उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय
  2. हे0का0 भानू यादव
  3. का0 अजय यादव
  4. का0 विकास बाबू पाल
    थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दस्तावेजों में हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार

Thu Oct 30 , 2025
थाना – रौनापारः फर्जी दस्तावेज बनाकर भूमि हड़पने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।1. पूर्व घटना/इतिहास का विवरण –थाना रौनापार क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि विपक्षीगण द्वारा दस्तावेजों में हेराफेरी कर, विभिन्न व्यक्तियों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी भूमि पर […]

You May Like

advertisement