अवैध खनन व परिवहन के मामले मे प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही

गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर वाहन जप्त

 जांजगीर-चांपा 07 सितम्बर 2023/  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है तथा अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की की जा रही है। इसी कड़ी में कल जिला स्तरीय टास्क फोर्स के खनिज विभाग के खनि निरीक्षक एवं टीम तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं टीम द्वारा संयुक्त रूप से जिला जॉजगीर चाँपा के जॉजगीर, चॉपा, बलौदा, पामगढ, अकलतरा, शिवरीनारायण, बिर्रा क्षेत्र में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का आकस्मिक जाँच किया गया।
     निरीक्षण के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 09 प्रकरण (ट्रैक्टर), चूना पत्थर के 11 प्रकरण (01 ट्रेलर, 07 हाईवा एवं 03 ट्रेक्टर), मिट्टी (ईट) के 01 प्रकरण (01 ट्रेक्टर) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 21 वाहनों को जप्त किया जाकर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही के पूर्व दिवस खनिज विभाग द्वारा ग्राम बोरसी तहसील बम्हनीडीह का आकस्मिक जांच किया गया। जांच के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन किये जाने के संबंध में 01 मशीन 210 माउन्टेन चेन एवं 02 हाईवा को जप्त किया गया तथा खनिज रेत के अवैध परिवहन करने वाले 03 ट्रेक्टर जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने किया ग्राम खोखरा, धाराशिव और मेंहदा में किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

Thu Sep 7 , 2023
कलेक्टर ने समय सीमा में त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा 07 सितंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कल विकासखंड नवागढ़ के ग्राम खोखरा, धाराशिव और मेंहदा में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बुवाई का क्षेत्रफल, कुल रकबा और लगाए गए फसल की जानकारी ली […]

You May Like

Breaking News

advertisement