गणतंत्र दिवस पर ए.डी.ए नीलम संस्था संकल्प द्वारा सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर ए.डी.ए नीलम संस्था संकल्प द्वारा सम्मानित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हांसी, 27 जनवरी : इस बार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में संस्था संकल्प की ओर से सुश्री नीलम (सहायक जिला न्यायवादी) हांसी कोर्ट जिला हिसार को भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू किए तीन नए अपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम,भारतीय साक्ष्य अधिनियम ) पर गांव दर गांव जाकर स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों व शहर के विभिन्न वार्डों में आम जनता को जागरुक करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सहायक जिला न्यायवादी ने शहर हांसी व विभिन्न गांव जैसे सिसाय, ढाणी पाल, ढाणी राजू, ढाणा कला व खुर्द, रोशन खेड़ा, भाटला, कुलाना, कंवारी, महजत, सीसर, सोरखी, गढ़ी, बांडाहेडी, ढाणी ठाकरिया आदी के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों तथा गांवों की पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया। जिससे लोगों को नए कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ-साथ ही उन्होंने हांसी बार एसोसिएशन में एनसीआरबी संकलन ऑफ न्यू क्रिमिनल लॉज का जो ऐप है उसके बेनिफिट के बारे में भी जागरूक किया। जिसमें हांसी की बार एसोसिएशन में 650 में से 510 वकीलों ने इस ऐप को डाउनलोड भी किया। यह सब सुश्री नीलम की कड़ी मेहनत से ही संभव हो पाया है। इन्हें प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा सम्मानित जनों ने इन्हें बधाई प्रेषित की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कुंवर प्रणय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Mon Jan 27 , 2025
उत्तराखंड: कुंवर प्रणय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा,सागर मलिक संपादक उत्तराखंड में खानपुर से वर्तमान विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यलय में घुसकर गोलियां चलाने, मारपीट व गालियां देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक चैंपियन को आज कोर्ट में पेश किया गया। […]

You May Like

advertisement