कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से लघु सचिवालय पहुंची साइकिल यात्रा का एडीसी ने किया स्वागत

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से लघु सचिवालय पहुंची साइकिल यात्रा का एडीसी ने किया स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 8 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनसीसी विभाग की महिला व पुरुष विंग की तरफ से एक भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा साइकिल यात्रा का लघु सचिवालय में पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एडीसी ने 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में युवा पीढ़ी को जागरूक भी किया।
सोमवार को दोपहर के समय विश्वविद्यालय से पहुंची साइकिल तिरंगा यात्रा में शामिल एनसीसी विद्यार्थियों, एनसीसी अधिकारी विरेंद्र सिंह, डीवाईसीए के निदेशक डा. महा सिंह पूनिया, डीवाईसीए के सांस्कृतिक कोऑर्डिनेटर हरविंद्र राणा का स्वागत करते हुए एडीसी अखिल पिलानी ने कहा कि सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुख्यत: 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुरुक्षेत्र के प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लोगों द्वारा लगाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने में युवा पीढ़ी अपनी अहम भूमिका अदा कर सकती है।
डीवाईसीए के निदेशक डा. महा सिंह पूनिया ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा व उपायुक्त मुकुल कुमार के मार्गदर्शन में ही विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया है।इस तिरंगा यात्रा को लेकर युवा पीढ़ी में काफी उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से डीवाईसीए के निदेशक डा. महा सिंह पूनिया ने अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी व डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत एडीसी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल के बच्चो ने रेली निकाल दिया सन्देश की घर-घर सजे तिरंगा

Tue Aug 9 , 2022
सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल के बच्चो ने रेली निकाल दिया सन्देश की घर-घर सजे तिरंगा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए अभियान घर-घर तिरंगा के तहत आज सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल के बच्चो ने 9 गाँवो में हर घर में […]

You May Like

advertisement