Uncategorized

अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने पुलिस महानिदेशक को अनाज लूट की शिकायत पर तत्काल जांच एवं समुचित कार्यवाही करने के दिए निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : किसान सत्याग्रह समिति के संयोजक डॉक्टर हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक को तत्काल जांच का आदेश दिया ।
आंवला सांसद श्री नीरज मौर्य के पत्र पर मा मुख्यमंत्री जी के अपर मुख्य सचिव श्री संजय प्रसाद ने पुलिस महानिदेशक को आर्य एजी ग्रुप द्वारा बदायूं (बगरैन गोदाम) से 1031 मीट्रिक टन अनाज (लगभग 4 करोड़ रुपये) की कथित लूट की शिकायत पर तत्काल जांच एवं समुचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
यह मामला 4000+ छोटे-सीमांत किसानों को प्रभावित कर रहा है। मुख्य मांगें:

  • दोषियों के खिलाफ तत्काल FIR एवं गिरफ्तारी
  • पूर्ण मुआवजा (4 करोड़ + ब्याज सहित)
  • SIT जांच (किसान प्रतिनिधियों सहित)
    “सत्याग्रही एवं सदस्य किसान आंदोलन समिति” का शांतिपूर्ण
    डाॅ० हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि सत्याग्रह 17 जनवरी 2026 से गांधी पार्क, चौकी चौराहा, पर चल रहा है (57+ दिन)। डॉ हरीश गंगवार ने कहा कि मा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के निर्देश से किसानों में न्याय की उम्मीद बढ़ी है। सत्याग्रह में शामिल किसानों में सुरेन्द्र गंगवार ,राजेन्द्र सागर, उल्फत सिंह ,उमेश आर्य ,विपिन पटेल ,अरविंद पटेल ,आकाश पटेल ,राम आसरे गंगवार, जगदीश सरन ,ज़ाहिद अली ,डॉ सरताज हुसैन नूरी ,कमरूद्दीन सैफी ,साहिब सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel