उत्तराखंड: 38 वे राष्ट्रीय खेलों में अब तक 13 गोल्ड मेडल के साथ अब तक 60 पदक जीते

उत्तराखंड: 38 वे राष्ट्रीय खेलों में अब तक 13 गोल्ड मेडल के साथ अब तक 60 पदक जीते,
सागर मलिक संपादक

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अब तक 13 स्वर्ण सहित 60 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राज्य पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा, राज्य के खिलाड़ियों ने शनिवार को देवभूमि पर सोने की बारिश कर दी। राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शुक्रवार को उत्तराखंड 11वें स्थान पर था। जो शनिवार को पांच स्वर्ण पदक जीतने के बाद छठे पायदान पर पहुंच गया। राज्य ने अब तक 13 स्वर्ण, 22 रजत और 25 कांस्य पदक सहित 60 पदक जीते हैं। स्वर्ण पदकों में सबसे अधिक पांच पदक मॉडर्न पेंटाथलॉन में मिले हैं। दूसरे नंबर पर बॉक्सिंग में राज्य के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें राज्य को तीन स्वर्ण और दो रजत पदक मिले। इसके अलावा वुशु, ताइक्वांडो, योगासन, केनोइंग एवं कयाकिंग और लॉन बॉल में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है। उत्तराखंड में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज 41 स्वर्ण सहित 68 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। जबकि कर्नाटक 30 स्वर्ण सहित 58 पदकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 25 स्वर्ण सहित 112 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: वीर माताओं वीरांगनाओं को अब नहीं करनी होगी बैंकों की परिक्रमा

Sun Feb 9 , 2025
उत्तराखंड: वीर माताओं वीरांगनाओं को अब नहीं करनी होगी बैंकों की परिक्रमा,सागर मलिक संपादक सार: सरकार प्रशासन को है सैनिकों के बलिदान का गहरा एहसासः डीएम पिछले दो दशकों से जिले में वीर माताओं, वीरांगनाओं को प्रत्येक तीन माह पेंशन सत्यापन से डीएम ने ऑन स्पॉट राहत, अब सत्यापन वर्ष […]

You May Like

advertisement