Uncategorized

आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने में तेजी लाने को प्रशासन अलर्ट, हरीऔध कला भवन में बड़ी बैठक

आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने में तेजी लाने को प्रशासन अलर्ट, 15 मार्च को बड़ी बैठक

    हरिऔध कला भवन में सुबह 10:30 बजे जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में होगी बैठक, संबंधित अधिकारियों को समय से प्रतिभाग करने के निर्देश
   जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा निष्क्रिय ऑपरेटर आईडी को सक्रिय कराने के उद्देश्य से दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे हरिऔध कला भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि यह बैठक जिलाधिकारी महोदय/मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी (BDO), प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC), बीसीपीएम/बीपीएम तथा सप्लाई इंस्पेक्टर प्रतिभाग करेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बैठक में जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शेष पात्र लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाए जाने, ऑपरेटर आईडी को सक्रिय कर कार्य में तेजी लाने तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करने के संबंध में आवश्यक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
डॉ. वर्मा ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel