मारकंडा नदी प्रभावित किसानों द्वारा लगातार आवाज उठाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे

मारकंडा नदी प्रभावित किसानों द्वारा लगातार आवाज उठाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हाईवे निर्माण अथॉरिटी एजेंसी के अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ली जानकारी।
मारकंडा नदी प्रभावित किसान कर रहे हैं सड़क निर्माण के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग।

कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल : पिछले काफी दिनों से मारकंडा नदी के तट पर बसे कुरुक्षेत्र के करीब 15 गांवों के किसान और सरपंच सड़क निर्माण के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। प्रभावित किसान बार बार कुरुक्षेत्र के उपायुक्त एवं राज्य सरकार से उनकी समस्या का समाधान करने के लिए गुहार कर रहे थे।
हरियाणा शुगर केन बोर्ड सदस्य एवं युवा जजपा नेता डा. जसविंदर खैरा तथा अखिल भारतीय मारकंडा जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी तथा हाईवे निर्माण अथॉरिटी एजेंसी के अधिकारी सिंचाई के अधिकारियों के साथ सोमवार को मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर हाईवे निर्माण अथॉरिटी एजेंसी के जे.ई. चंदन कुमार, तहसीलदार प्रियंका चौधरी, नायब तहसीलदार राधे श्याम, कानूनगो, पटवारी सहित सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी भी मौजूद रहे।
डा. जसविंदर खैरा ने बताया कि अधिकारियों ने इस मौके पर महंत जगन्नाथ पुरी के साथ किसान सरजा सिंह, गुरनाम सिंह सैनी, नसीब सिंह, मुख्तियार सिंह, महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, नाजर सिंह व कश्मीर सिंह इत्यादि से भी बात की। अधिकारियों ने किसानों से पूछा कि किसानों की क्या समस्या है और किस किस क्षेत्र के किसानों को मारकंडा नदी के पानी से नुकसान है। अधिकारियों ने किसानों से बात करने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों की जिम्मेवारी लगाई कि रिपोर्ट तैयार करें कि मारकंडा नदी के ओवरफ्लो एवं बाढ़ के पानी से फसलों को बर्बाद होने कैसे बचाया जा सकता है।
डा. जसविंदर खैरा ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के मौके पर आने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है और उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन किसानों की फसलों का नुकसान नहीं होने देगा। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा ने भी मौके पर आने और किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मारकंडा नदी के ओवरफ्लो एवं बाढ़ के पानी से प्रभावित गांवों ठसका मीरां जी, सूरजगढ़, मांडी, अजमत पुर, बचगी, कैंथला, मेघा माजरा, जलबेहड़ा, दुनिया माजरा, खंजर पुर मोहम्मद शाह, श्री नगर, मांडी, पीपली माजरा इत्यादि के किसान उनकी सैंकड़ों एकड़ फसल बचाने के लिए जिला प्रशसन एवं राज्य सरकार से गुहार लगा रहे हैं। किसान लगातार प्रशासन एवं सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी से व्यवस्था ठीक करने की गुहार लगा रहे हैं। साथ सड़क के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं।
किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शुभम कुमार के निर्देशानुसार श्री अजय हांडा की अगवाई में श्रीनगर और बारामुला के बीच टिकट चेकिंग का चलाया अभियान

Mon Apr 17 , 2023
मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शुभम कुमार के निर्देशानुसार श्री अजय हांडा की अगवाई में श्रीनगर और बारामुला के बीच टिकट चेकिंग का चलाया अभियान फिरोजपुर 17 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य […]

You May Like

advertisement