![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220801-WA0054.jpg)
24 घंटे बाद किशोर का शव ग्रामीणों ने किया बरामद, पुलिस ने कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
*सौरिख * खडनी क्षेत्र से निकली गंग नहर पुल से किशोर ने छलांग लगा दी। नहर में छलांग लगाते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किशोर की पहचान श्यामू वर्मा उम्र 17 वर्ष पुत्र आयरन निवासी ग्राम खबरिया छिबरामऊ कन्नौज के रूप में हुई। वही इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। दो दिन पहले नाना नेकराम वर्मा निवासी पिपरिया के घर पर आया श्यामू आया हुआ था 2 दिन बीतने के बाद आज सुबह किशोर ने किन्ही कारणों से नहर पुल से छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही ननिहाल में चीख-पुकार मच गई। किशोर अपनी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। बहन रौनक की शादी कुछ दिन पूर्व हुई है। वही इसकी सूचना स्थानीय चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश जारी है। आज निचली गंग नहर में पूरे किशोर का शव 24 घंटे बाद नहर में नगला खरगाई सामने तैरता देख परिजनों व ग्रामीणों ने पीछा करते हुए मलिकपुर टेल के पास रस्सा के सहारे से शव को बाहर निकाला शब को बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया