बरेली:दहेज हत्या में उम्र कैद की सजा मिलने पर पार्टी ने तत्काल किया पद मुक्त

भाजपा के पिछला वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह को दहेज हत्या में उम्र कैद की सजा मिलने पर पार्टी ने तत्काल उन्हें पद मुक्त कर दिया,
बरेली : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह को दहेज हत्या में उम्र कैद की सजा मिलने पर पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया, पीड़ित पक्ष द्वारा अदालत में अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ते हुए, उनके पक्ष में दहेज हत्या के मुकदमे का फैसला 24 साल बाद आया

जानकारी के अनुसार पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़क का जलाकर मारने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है, 24 साल बाद आए इस फैसले की जानकारी मिलते ही भाजपा ने तत्काल उन्हें पद मुक्त कर दिया, शैलेंद्र विक्रम सिंह पहले आर हरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला महामंत्री थे, बाद में वह जिला अध्यक्ष बने, अपर सेशन जज तृतीय इफ्तेखार अहमद ने उन्हें दहेज हत्या में उम्रकैद की सजा सुनाई है, शैलेंद्र उर्फ अवधेश पाल सुभाष नगर के गणेश नगर के रहने वाले हैं, 1996 में उनकी शादी पीलीभीत के रहने वाले राजकुमार की बेटी बबिता से हुई थी, राजकुमार का कहना है कि 4 जून 1998 को शैलेंद्र ने अपनी मां पुष्पा रानी और ममेरे भाई मनोज पाल के साथ मिलकर बबीता पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, उन्होंने ससुरालियों को इस घटना की सूचना नहीं दी, और 8 दिन बाद बबीता ने दम तोड़ दिया, सरकारी वकील राजेश्वरी गंगवार ने इस मामले में 10 गवाह पेश किए, मुकदमे के दौरान शैलेंद्र की मां पुष्पा रानी और मेरे भाई मनोज पाल की मौत हो गई, मुकदमा जारी रहने के दौरान ही शैलेंद्र ने दूसरी शादी कर ली, जिससे उनके एक पुत्र और एक पुत्री है, इस मामले की सुनवाई 24 साल तक चली राम कुमार का कहना है, कि इस दौरान गवाहों को हतोत्साहित करने के तमाम प्रयास हुए, आखिरकार अपर सेशन जज तृतीय इफ्तेखार अहमद ने दहेज हत्या के लिए शैलेंद्र विक्रम सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई, और 40 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला, जुर्माने की धनराशि मुकदमे के खर्च के रूप में राजकुमार को दी जाएगी,

पिछला वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष को उम्र कैद होने की जानकारी जैसे ही भाजपा नेतृत्व को मिली उन्होंने तत्काल प्रभाव से शैलेंद्र विक्रम सिंह को पद मुक्त करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया, ( निलंबित कर दिया )

बरेली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह की संस्तुति और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर शैलेंद्र विक्रम सिंह को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद से कल रात हटा दिया गया है, जिला अध्यक्ष ने बताया शैलेंद्र विक्रम सिंह ने इस मुकदमे की जानकारी संगठन से छुपाई थी, फतेहगंज पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया प्रदेश संगठन के लोगों ने भाजपा पिछला वर्ग के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह को पद मुक्त करते हुए भाजपा पार्टी से निकालकर बहुत ही सराहनीय काम किया है, भारतीय जनता पार्टी में कोई भी दागी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता या प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काशीपुर हत्या की दो वारदातों दहला, यूपी उत्तराखंड पुलिस में ठनी,

Thu Oct 13 , 2022
काशीपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की फायरिंग में मौत के बाद मचे हुए बवाल में धामी सरकार की उत्तरखंड और योगी आदित्यनाथ की यूपी पुलिस आमने-सामने आ गई है। बुधवार देर रात मचे बवाल के बाद आज गुरुवार को फॉरेंसिंक की […]

You May Like

Breaking News

advertisement