Uncategorized

बहूभोज में पहुंचकर अमरूद का पौधा लगाया

आजमगढ अटेवा के कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए आज दिनांक 15 मार्च 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सोनकर जी के भाई के बहूभोज में पहुंचकर अमरूद का पौधा लगाया गया
बलरामपुर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि संजय सोनकर के भाई के बहू भोज में पहुंचकर पौधारोपण के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जब तक सरकार हमारी पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तब तक हम अपनी मांगों को बुलंदी के साथ इसी तरह मांगते रहेंगे अटेवा के संगठन मंत्री शिक्षक मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि शादी विवाह हो श्रद्धांजलि कार्यक्रम हो वहां हम लोग पहुंचकर पौधा भेंट करते हैं पौधा लगाते हैं अपनी पुरानी पेंशन OPS की मांग करते हैं सरकार से बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने बताया देश के जवान जो सरहद पर अपनी जान को न्योछावर कर देते हैं उनके लिए पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए गुलाब चौरसिया ने बताया कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापा का सहारा है जब तक की लागू नहीं होती है तब तक देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री से हम निवेदन करते है हम लोगों का सहारा पुरानी पेंशन है सरकार उसे लागू करें सुनील सिंह ने बताया कि जो पेंशन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा मुलायम सिंह यादव ने बताया कि हम सब ने खाना है पुरानी पेंशन लेना है यह हमारे हक की लड़ाई है संजय सोनकर ने बताया कि संगठन द्वारा पहुंचकर मेरे भाई की बहूभोज में वृक्षारोपण किया और सरकार से पुरानी पेंशन की मांग की इसके लिए मैं संगठन को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं आज के पौधारोपण में जिला अध्यक्ष सीपी यादव अटेवा के शिक्षक संगठन मंत्री मनोज मौर्य जोगिंदर यादव ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला महामंत्री ओंकारनाथ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया कार्यालय सचिव सुनील सिंह मुलायम यादव रामप्यारे बृजेश चौहान महेंद्र शर्मा मुरारी यादव कांता सोनकर मनोज सोनकर राजन कुमार सोनकर कृष्ण कुमार प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे बलरामपुर जनपद आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel