Uncategorized

सलोन विधानसभा के ममुनी (पूरे गोसाई) में मोहित लाल पटेल जी की निर्मम हत्या के पश्चात, पीड़ित परिवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आज भेंट कराया

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

सलोन विधानसभा के ममुनी (पूरे गोसाई) में मोहित लाल पटेल जी की निर्मम हत्या के पश्चात, पीड़ित परिवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आज भेंट कराया।

मुख्यमंत्री जी ने परिवार की पीड़ा को संवेदनशीलता से सुना और त्वरित न्याय व सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए पीड़ित परिवार के लिए निम्नलिखित सरकारी सहायता एवं सुविधाओं की बात कही है:

1• आर्थिक सहायता: विवेकाधीन कोष से ₹5 लाख की तत्कालिक सहायता राशि।

2• आवास एवं भूमि: मृतक की पत्नी को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास, आवासीय पट्टा और कृषक पट्टा।

3• बाल कल्याण: उनके 2 माह के मासूम बच्चे के लिए ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ (MBSY) के अंतर्गत 23 वर्ष की आयु तक ₹2500 प्रतिमाह की पेंशन।

4• सामाजिक सुरक्षा: मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन एवं त्वरित पारिवारिक लाभ योजना का सहयोग।

मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

घटना में संलिप्त सभी 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दुख के इस समय में हम सभी पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

हम मोहित लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि परिवार को इस दुख से लड़ने के लिए संबल प्राप्त हो।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सूची श्री सत्यपाल विश्वकर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति रही |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel