500 सालों की प्रतीक्षा के बाद श्री राम लला विराजमान होंगे अयोध्या में: गुप्ता

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्रधानमंत्री के प्रयासों व अदालत के निर्णय के बाद 22 जनवरी को होगी श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा।
4 लाख लोगों ने दी शहादत, मुगलों और अंग्रेजों के जुल्मों की सही यातनाएं।
9 फरवरी को हरियाणा के नागरिक और विधायक पहुंचेंगे श्री राम लला के दर्शन करने।
22 जनवरी को हरियाणा में होगा ड्राई डे।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की पत्रकारों से बातचीत।

कुरुक्षेत्र 16 जनवरी : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजों, मुगलों के जुल्म सहने और 4 लाख लोगों की शहादत के साथ 500 साल बाद अयोध्या की पावन भूमि पर श्री राम लला विराजमान होंगे। इस लंबे अंतराल के बाद देश और प्रदेश के हर गांव और शहर में जश्न और उल्लास का माहौल होगा। हर जगह धार्मिक कार्यक्रमों के साथ लंगर, श्री राम कथा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। अहम पहलू यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और अदालत के निर्णय के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। खास बात यह है कि अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करने के लिए हरियाणा से विधायक गण और आम नागरिक 9 फरवरी को पहुंचेंगे।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मंगलवार को पिपली पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, भाजपा नेता विशाल सिंगला, एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विधानसभा ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को देश के लिए सौभाग्यशाली दिन होगा। इस दिन श्री राम लला के भव्य मंदिर में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन के लिए देश के लोगों ने 500 साल का इंतजार किया। इस दिन के लिए 4 लाख लोगों ने बलिदान दिया, मुगलों और अंग्रेजों की यातनाएं सही है। इस पवित्र दिन को पूरे देश में दीपावली उत्सव की तरह मनाना चाहिए। यह दीपावली उत्सव श्रीराम के 14 साल के वनवास के बाद घर आने पर मनाया जाता है, लेकिन अब श्री राम लला 500 सालों के बाद श्री राम मंदिर में पहुंच रहे है। इस पावन दिन पर हर गांव और शहर में लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों और दीपमालाओं के साथ सजाए, प्रत्येक नागरिक को अपने घर में कम से कम 5 दीपक जलाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हर गांव और शहर में हजारों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन गांवों में कई-कई जगहों पर लंगर, भंडारे, बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का अयोध्या से सीधा प्रसारण देखने, सुंदर कांड, श्रीराम कथा जैसे अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। देश के हर नागरिक को अयोध्या जाने का प्रण करना चाहिए। एक प्रश्न का जवाब देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो विपक्षी नेता और दल 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर बयानबाजी कर रहे है, वह सही मायनों में श्री राम के भक्त नहीं हो सकते। ऐसे लोगों को श्री राम लला के इस कार्यक्रम को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। भगवान श्री राम भारत की माटी के कण-कण में विराजमान है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति को पहुंचना चाहिए। इस कार्यक्रम के लिए लाखों लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के साथ उनकी स्वयं की भावनाएं बड़ी निष्ठा के साथ जुड़ी हुई है।
विस अध्यक्ष ने 1990 और 1992 के दौरान अयोध्या को लेकर हुए आंदोलन के अपने अनुभवों को लेकर पत्रकारों से मन की भावनाओं को साझा करते हुए कहा कि श्री राम मंदिर का निर्माण करने के लिए अयोध्या पहुंचे और आगरा जेल में भी रहे तथा यातनाएं भी सही, 1992 में पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते कार सेवा लेकर अयोध्या पहुंचे थे और सरयू नदी के जल से कार सेवा करने का काम भी किया। इस दौरान उनके सामने ही पहले, दूसरे और तीसरे गुंबद को ध्वस्त किया गया। इस दौरान प्रण भी लिया गया कि जब तक श्री राम लला मंदिर में विराजमान नहीं होते तब तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान नेपाल में श्री राम लाल को स्थापित किया गया और फिर फैजाबाद से होते हुए कर्फ्यू के बीच यमुनानगर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी को हरियाणा प्रदेश के नागरिकों के लिए श्री राम लला के दर्शन करने का दिन निर्धारित किया गया है। इस दिन प्रदेश से लाखों लोग और विधानसभा के सदस्य अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करेंगे। एक प्रश्न का जवाब देते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि 22 जनवरी को ड्राई डे रखा गया है और सरकार ने प्रदेश को नशा मुक्त करने का निर्णय भी लिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी-मनोहर की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं फिर से होगी ऐतिहासिक जीत : नायब सैनी

Wed Jan 17 , 2024
मोदी-मनोहर की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं फिर से होगी ऐतिहासिक जीत : नायब सैनी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 जिला कार्यकारिणी की बैठक में नमो एप, विकसित भारत संकल्प यात्रा और दीवार लेखन व तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता को लेकर दिए निर्देश। कुरूक्षेत्र, 16 जनवरी […]

You May Like

advertisement