अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा महाराजा अग्रसेन चौक पर भव्य भगवान श्री राम दीपोत्सव का आयोजन

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा महाराजा अग्रसेन चौक पर भव्य भगवान श्री राम दीपोत्सव का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

महाराजा अग्रसेन जी के पूर्वज भगवान श्री राम भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी : धर्मनगरी में भी 22 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मोहन नगर के महाराजा अग्रसेन चौक पर भगवान श्री राम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के पूर्वज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को अग्र पूर्वज भगवान श्री राम गृहोत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
अग्रवाल वैश्य समाज के जिला प्रधान अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला के निर्देशानुसार इस पुण्य अवसर पर 22 जनवरी को महाराजा अग्रसेन चौक पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल एवं कपिल मित्तल ने कहा कि इस अवसर को पूरी श्रद्धा से मनाया जाएगा। बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।
अग्रवाल वैश्य समाज के जिला प्रधान अशोक गर्ग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में एन.एस.एस. के सात दिवसीय आत्मनिर्भर भारत स्वावलंबी भारत शिविर का हुआ शुभारंभ

Thu Jan 18 , 2024
जयराम कन्या महाविद्यालय में एन.एस.एस. के सात दिवसीय आत्मनिर्भर भारत स्वावलंबी भारत शिविर का हुआ शुभारंभ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – पण्डित बलराम गौतम।दूरभाष – 94161 91877 शिविर के पहले दिन गांव व श्री काम्यकेश्वर तीर्थ में सफाई अभियान चलाया। कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी : देशभर में संचालित […]

You May Like

advertisement