Uncategorized
कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह को कृषि मेले के लिए किया गया आमंत्रित

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।
दो दिवसीय कृषि मेले में पहुंचेंगे अनेक कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक।
कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 17-18 मार्च को कृषि मेला-खरीफ आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कृषि मेले में सब्जी की फसलों के कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ डा. सी बी सिंह को भी अन्य वैज्ञानिकों के साथ आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 -18 मार्च को मेले में अनेकों कृषि वैज्ञानिक पहुंचेंगे। यह वैज्ञानिक नई फसलों के अनुसंधान पर वक्तव्य देंगे। डा. सिंह ने बताया कि उन्हें मेले में सब्जी की फसलों पर पर जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह।