![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220727-WA0032-1024x1024.jpg)
रिपोर्ट पदमाकर पाठक
कांग्रेस पार्टी वेंटीलेटर पर है – अखिलेश मिश्र गुड्डू बीजेपी
कांग्रेस को ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है – सत्येंद्र राय बीजेपी
आजमगढ। कांग्रेस पार्टी जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रहती है लगातार आरोपों की झड़ीया लगाती रहती है। वही कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ मामले में कांग्रेस के लोगो का कहना था कि जब से भारतीय जनता पार्टी केंद्र में आई है तब से अपने निजी स्वार्थ के लिए ईडी जैसे संस्थाओं का दुर्पयोग विपक्ष से भयभीत होकर, विपक्ष की छवि को खराब करने के लिए करती है।
वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के 2022 विधानसभा प्रत्याशीयो ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए सदर प्रत्याशी अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कही डरती नहीं है। कांग्रेस पार्टी का कोई भी अस्तित्व बचा ही नहीं है। वह इस समय अपने अंतिम स्थिति में वेंटीलेटर पर है। और जब कोई मुद्दा बचा नही तो बार बार आरोप लगा रही है जबकि उनका अपना तो कुछ बताने के लिए है नही इसलिए ईडी से लेकर सीबीआई जांच तक की राग अलाप रही है। वही गोपालपुर प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस समय ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है। कांग्रेस ने जो बोया है वह पाया है। रहा सवाल ईडी के दुर्पयोग का तो कानून अपना कार्य कर रहा है। योगी मोदी की जो जीरो टॉलरेंस की नीति है वह लगातार चल रही है।