सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ मिलकर सरहदी लोक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बॉर्डर पर जाकर मनाया गया बड़े हर्षोल्लास से दीपावली का त्योहार

सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ मिलकर सरहदी लोक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बॉर्डर पर जाकर मनाया गया बड़े हर्षोल्लास से दीपावली का त्योहार

फिरोजपुर 24 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

सीमा सुरक्षा बल के जवानों साथ मिलकर सरहदी लोक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बॉर्डर पर जाकर दीपावली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री धर्मपाल बंसल उपप्रधान (पंजाब) चेयरमैन शहीद भगत सिंह नर्सिंग कॉलेज और कमल कालिया जिला प्रधान सरहदी लोक सेवा समिति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हुसैनीवाला बॉर्डर की टावर चौकी पर जाकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ तरह-तरह की मिठाइयां फल बांटकर अपने जवानों के साथ दिपावली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। उन्होंने कहा कि देश के जवानों की बदौलत ही हम लोग अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम भी अपने जवानों के लिए कुछ ना कुछ जरूर करें। स: गुरप्रीत सिंह गिल डिप्टी कमांडेंट सीमा सुरक्षा बल और बड़ी संख्या में जवानों को मिठाईयां वितरण की गई। इत्तेफाक के तौर पर इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट मैच में विजय प्राप्त की जिसका जश्न भी भंगड़े डालकर चौकी पर मनाया गया। इस मौके पर पहुंचकर पटाखे भी चलाए गए।

डिप्टी कमांडेंट स: गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि आपके आने से हम कोसों दूर अपने घरों से बॉर्डर पर देश की रखवाली करते हैं। ऐसे में हमें ऐसा लग रहा है कि हम अपने घरों में दीपावली मना रहे हैं। उनकी ओर से सरहदी लोक सेवा समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सभी के लिए चाय पान और पकड़ो की व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर सरहदी लोक सेवा समिति फिरोजपुर के सदस्य श्री मुकेश गोयल, हरजिंदर सिंह एडवोकेट, शिवराम, गौरव अनमोल, रामस्वरूप शर्मा, डॉ: सतिंदर सिंह प्रिंसिपल, श्याम गोपाल शर्मा, सुखविंदर कौर संगीता इत्यादि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: अयोध्या दीपोत्सव 2022 में 15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्ड

Mon Oct 24 , 2022
अयोध्या दीपोत्सव 2022 में 15 लाख 76 हजार दीपों का प्रज्जवलन कर बना वल्र्ड रिकार्डमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्यारामो विग्रहवान धर्मः अर्थात् राम ही धर्म है राम ही कर्तव्य है-प्रधानमंत्रीअवधपुरी मम पुरी सुहावनि, उत्तर दिसि बह सरजू पावनि-मुख्यमंत्रीदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अयोध्या की धरती पर […]

You May Like

advertisement