अम्बेडकर नगर: मैं प्रतिज्ञा करता हॅू कि मैं अपने ऐसे अंगो और उतकों को जिनका उपयोग मेरी मृत्यु के पश्चात किसी को नया जीवन देने के लिए किया जा सकता है, दान करूगां

अंबेडकर नगर ।भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनीवर्सल हेल्थ कबरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जनसमुदाय मे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे मे जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भव: अभियान का संचालन किया जाना है। कार्यक्रम से सम्बन्धित गतिविधि पर माननीया राष्ट्रपति महोदया के उद्बोधन का सजीव प्रसारण एल0ई0डी० टी०वी० के माध्यम से दिखाया गया। तत्क्रम मे संयुक्त जिला चिकित्सालय अम्बेडकरनगर मे माननीय डा० हरिओम पाण्डेय सदस्य विधान परिषद उ0 प्र0 तथा जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर माननीय डा० हरिओम पाण्डेय सदस्य विधान परिषद उ० प्रo, श्याम सुन्दर वर्मा (साधू वर्मा) अध्यक्ष जिला पंचायत अम्बेडकरनगर, जिलाधिकारी महोदय, अम्बेडकरनगर, डा० मिथिलेश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अम्बेडकरनगर, डा० बीरेन्द्र झा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० ओम प्रकाश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० एम०एच० सिद्दीकी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० संजय कुमार वर्मा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० पी०के० बादल नोडल अधिकारी आयुष्मान भवः, डा० आशुतोष सिंह उप जिला कुष्ठ अधिकारी आदि सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मीडिया स्टाफ व अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान जनपद मे क्षयरोग एवं कुष्ठ रोग निवारण कार्यक्रम मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय, द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय अम्बेडकरनगर में संचालित पोषण पुर्नवास वार्ड मे भर्ती होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य सुविधा के दृष्टिगत एक अदद ए०सी० प्रदान किया गया।
सामु०स्वा०के० रामनगर मे जर्जर हो चुके चिकित्सकों के आवास मरम्मत हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा रू० 20.00 लाख धनराशि दिये जाने की घोषणा की गयी।
जनपद मुख्यालय के अतिरिक्त जनपद के समस्त ब्लाक स्तरीय इकाईयों, प्रा०स्वा०के० व हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टरों पर आज अभियान का शुभारम्भ किया गया तथा ब्लाक स्तरीय इकाईयों मे सजीव प्रसारण प्रदर्शित किया गया।
इसके उपरांत माननीय एमएलसी, जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थित में ब्लड बैंक में डोनेट कर रहे ब्लड का भी ज्यादा लिया गया।
अंगदान प्रतिज्ञा का शपथ भी दिलाई गई –
मैं प्रतिज्ञा करता हॅू कि मैं अपने ऐसे अंगो और उतकों को जिनका उपयोग मेरी मृत्यु के पश्चात किसी को नया जीवन देने के लिए किया जा सकता है, दान करूगां।
हमारे देश में प्रत्योरोपण के लिए अंगो और उतको की कमी को देखते हुए मैं यह भी प्रतिज्ञा करता हॅू कि मैं अपने परिवार, मित्रों और देशवासियो को भी अपने अंग एवं उत्तक दान करने के लिए प्रेरित करने के लिए सभी प्रयास करूगां।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर: खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अनाजों की गुणवत्ता जाँचने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी , अंबेडकर नगर, के.के.उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

Wed Sep 13 , 2023
खाद्य सुरक्षा विभाग,अम्बेडकरनगरआज दिनांक 13-9-23 को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ,लखनऊ महोदय,ज़िलाधिकारी अम्बेडकरनगर महोदया तथा एस.के.त्रिपाठी,सहायक आयुक्त (खाद्य) ॥ के निर्देश पर दाल व अनाजों की गुणवत्ता जाँचने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी , अंबेडकर नगर, के.के.उपाध्याय के नेतृत्व में चलाये गए अभियान में1-गल्ला मंडी,शहज़ादपुर में […]

You May Like

advertisement