उतराखंड: पशुओं के लिए जल्द शुरू होगी एबुलेंस,108 की तर्ज पर,

देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही बीमार पशुओं का घर पर इलाज करने के लिए एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इंसानों के संचालित 108 एंबुलेंस की तर्ज पर पहली बार राज्य में पशु चिकित्सा के लिए एंबुलेंस चलाई जाएगी। इसके लिए पहले चरण में 60 पशु चिकित्सा एंबुलेंस खरीदने के लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने से किसानों को घर पर ही बीमार पशु का इलाज कराने के लिए एंबुलेंस सेवा मिलेगी।

राज्य में खेती किसानी और पशुपालन लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। 8.5 लाख किसान परिवार पशुपालन से जुड़े हैं। जिनकी बड़े पशु (गाय व भैंस) का पालन से आजीविका चलती है। प्रदेश में लगभग 27 लाख बड़े पशु हैं। इसके अलावा दो लाख परिवार छोटे पशु (भेड़, बकरी, सुअर, घोड़े, खच्चर) का व्यवसाय कर रहे हैं। प्रदेश में अभी तक बीमार पशु का घर द्वार पर इलाज कराने की सुविधा नहीं है। किसानों को बीमार पशु को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय या पशु सेवा केंद्र में ले जाना पड़ता है। जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

प्रदेश सरकार का पशुपालन व्यवसाय में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पशुपालकों को समस्याओं का समाधान करने पर फोकस है। इसके लिए सरकार पहली बार पशुपालकों को घर पर भी बीमार पशुओं के इलाज की सुविधा देने जा रही है। पहले चरण में 60 पशु चिकित्सा एंबुलेंस खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सभी जिलों को ये एंबुलेंस दी जाएगी। प्रत्येक एंबुलेंस में दो पशु चिकित्सा डॉक्टर तैनात किया जाएगा।

पशुओं के इलाज के लिए वर्तमान में 323 पशु चिकित्सालय संचालित हैं। इसके अलावा 770 पशु सेवा केंद्र, 682 कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, चार पशु प्रजनन फार्म है। दुर्गम क्षेत्रों में बीमार पशुओं को समय पर इलाज न मिलने के कारण पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

प्रदेश में जल्द ही पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सा एंबुलेंस शुरू की जाएगी। इसके लिए 60 एंबुलेंस को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। पशुपालकों को टोल फ्री नंबर से घर द्वार पर ही बीमार पशु का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए सरकार नई योजनाएं लाने का प्रयास कर रही है।

– सौरभ बहुगुणा, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: 101 निःशुल्क तिरंगा लहराएगा, मंसूरी कल्याण फाउंडेशन,

Tue Aug 9 , 2022
101 नि: शुल्क तिरंगा लगाएगा मंसूरी कल्याण फाउंडेशनआजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर ११ से १५ अगस्त तक १०१ नि:शुल्क तिरंगा लगाने का संकल्प मंसूरी कल्याण फाउंडेशन पदाधिकारियों द्वारा लिया गया तिरंगा झंडा हमारे देश की आन मान शान है इस लिए आजादी के 75 अमृत महोत्सव के […]

You May Like

advertisement