
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में अमृतवेला सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक किया श्री हनुमान चालीसा पाठ।
मंदिर के अहम सदस्य जगदीश मक्कड़ ने अपना जन्म दिवस भी बड़े ही सादगी से मनाया।
(पंजाब) फिरोजपुर 10 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर श्री जगदीश मक्कड़ ने अपना जन्मदिवस बड़ी सादगी एवं प्रभु भक्ति के साथ मनाया।
सभी सदस्यों ने भजन-कीर्तन, श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती में भाग लिया तथा तत्पश्चात मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया। हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, प्रेम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महंत नारायण दास पाली, कन्नू मोंगा ,दीपक जोशी, निर्मलजीत अरोड़ा, संजीव हांडा, परसोत्तम चावला, साजन वर्मा इत्यादि ने जगदीश मक्कड़ के जन्म दिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घ आयु एवं सुख समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।


