लगातार छठे दिन अमृतवेला सोसाइटी ने निकाली प्रभातफेरी

आत्मा वह आंतरिक ऊर्जा है जो जीवन को बनाए रखती है: सचिन नारंग

फिरोजपुर 13 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार छठे दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। जिसका माध्यम श्री राम पाल जोशी बने। श्री राम पाल जोशी ने बड़ी श्रद्धा और भाव से अपने घर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और भव्य प्रभातफेरी निकाली। श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। सचिन नारंग, अरुण नंदा, अश्वनी शर्मा सीटू, राजेश वासुदेवा, साजन वर्मा और मनमोहन स्याल ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने आत्मा की शक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि आत्मा सुई की नोक जितनी सूक्ष्म होती है लेकिन इसकी शक्ति परमाणु बंम से भी ज्यादा होती है। आत्मा की शक्ति मन, विचार, इच्छाशक्ति और आंतरिक ऊर्जा से जुड़ी है, जो व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों का सामना करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती है। आत्मा की शक्ति के कई रूप हैं, जिनमें सहनशक्ति, समायोजन की शक्ति, परखने की क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता शामिल हैं। यह वह आंतरिक ऊर्जा है जो जीवन को बनाए रखती है और जिसे सही दिशा में उपयोग करने से व्यक्ति अपनी क्षमता को पूरी तरह से पहचान सकता है।

      इस अवसर पर गौरव जोशी, अमित जोशी, सुनीता जोशी, अंजू जोशी, मेघा जोशी, स्पर्श जोशी, कृष्णा जोशी, शगुन जोशी, काव्या जोशी कुलदीप सिंह, पुरूषोतम चावला, महंत शिवराम दास, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, गुलशन चावला, राजन जोशी, राम नरेश, मनोज गक्खड़, लोकेश तलवार, राम स्वरूप, दीपक जोशी, अजय ग्रोवर, राजेश बजाज, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबूता, संगीता चावला, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांझा स्वदेशी बाजार में स्वदेशी सामान लगाने के लिए फ्री मिलेगा स्टॉल : सुभाष सुधा

Tue Oct 14 , 2025
मेले में हरियाणा व पंजाब के प्रसिद्घ सिंगर करेंगे लोगों का मनोरंजन। कुरुक्षेत्र,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 13 अक्टूबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि केशव पार्क में लगने वाले सांझा स्वदेशी बाजार के लिए स्टॉल तय किया जा रहे हैं। सभी स्टॉलों पर स्वदेशी सामान नजर […]

You May Like

advertisement