आज़मगढ़: गैर इरादतन हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अतरौलिया
गैर इरादतन हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

  1. पूर्व का विवरण- दिनांक 29.07.23 की दोपहर में विपक्षी 1. उमापति पुत्र स्व0 बखेडू 2. अनिल पुत्र उमापति 3. महेन्द्र पुत्र स्व0 बखेडू 4. अश्वनी पुत्र महेन्द्र 5. रवीन्द्र नाथ पुत्र स्व0 दुखीराम (प्रकाश मे) निवासीगण बसहिया ने मिलकर वादी विक्रांत पुत्र विजय कुमार आनन्द के चाचा अरूण कुमार आनन्द पुत्र खडभान निवासी ग्राम बसहिया को आबादी की जमीन को लेकर गाली देते हुए डन्डें से मारा पीटा जिससे उनका सिर में चोट आ गयी और बेहोश हो गये। जाते-जाते अभियुक्तों ने जान से मारने की धमकी भी दिया। जिसके संबन्ध वादी के तहरीर पर दिनांक 29.07.23 को मु0अ0सं0 221/23 धारा 308/323/504/506 IPC पंजीकृत हुआ। विवेचना हेतु उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव को प्राप्त हुआ। विवेचक के स्थानान्तरण के पश्चात विवेचना उ0नि0 हिरेन्द्र प्रताप सिंह को प्राप्त हुयी। दिनांक 27.08.23 को पीड़ित अरुण कुमार की मृत्यु इलाज के दौरान हो गयी। अतः मुकदमा उपरोक्त में धारा 304/34 IPC की बढ़ोत्तरी की गई और अभियुक्त रवीन्द्र नाथ पुत्र स्व0 दुखीराम का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तगण 1. उमापति पुत्र स्व0 बखेडू राम निवासी बसहिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 2. महेन्द्र उर्फ जगरनाथ पुत्र स्व0 बखेडूराम निवासी बसहिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को दिनांक 02.09.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
    गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक 07.09.2023 को उ0नि0 हिरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल पुत्र उमापति निवासी बसहिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को बढ़या बाजार से समय 13.10 बजे गिरफ्तारी का कारण बताकर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
    पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 221/23 धारा 304/323/504/506/34 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़।
    गिरफ्तार अभियुक्त– 1. अनिल पुत्र उमापति निवासी बसहिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र 42 वर्ष
    आपराधिक इतिहास- उपरोक्त
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण – 1. उ0नि0 हिरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: वांछित एक अभियुक्त 02 गिरफ्तार

Thu Sep 7 , 2023
थाना- फूलपुरवांछित एक अभियुक्त 02 गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास–दिनांक 31-08-2023 को वादी मुकदमा परविन्द यादव s/o सुवेदार यादव ग्राम रेवरा परवेज पुर थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़ ने लिखित प्रार्थना पत्र पर दिया कि दिनांक 29/08/2023 को मुर्गी दुकानों से बकाया रुपया वसूल कर घर आ रहा था शाम के समय करीब […]

You May Like

Breaking News

advertisement