तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अन्नदाता को किया जागरूक

आजमगढ़ ब्यूरो।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा आजमगढ़ प्रथम पर क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन ऑयल सीड अंतर्गत रबी तिलहनी फसलों की बीज उत्पादन तकनीक विषय पर दो दिवसीय तकनीक पर प्रशिक्षण कर्नल डॉ. विजेंद्र सिंह माननीय कुलपति आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, प्रोफेसर राम बटुक सिंह निदेशक प्रसार एवं प्रो. डी. के. सिंह कृषि अधिष्ठाता आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में माननीय कुलपति ने अन्नदाता को तिलहन उत्पादन को बढ़ाने में सल्फर के उपयोग के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर निदेशक प्रसार ने तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अन्नदाता को जागरूक किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार यादव ने कार्यक्रम एवं केंद्र द्वारा तिलहन को बढ़ावा देने के लिए चल रही परियोजनाओं के बारे में बताया।

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर रणधीर नायक ने सरसों में उर्वरक प्रबंधन के बारे में बताया। कार्यक्रम के प्रशिक्षण संयोजक डॉ विजय कुमार विमल ने सरसों में खरपतवार एवं रोग कीट नियंत्रण के बारे में बताया। केंद्र की सस्य वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या सिंह ने सरसों के बीज उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। केंद्र की खाद्य प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक डॉक्टर सुमन देवी ने तेल के संतुलित प्रयोग एवं मूल्य संवर्धन तकनीकी के बारे में अन्नदाताओं को बताया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने अनुभव एवं जिज्ञासा को कार्यक्रम के बीच साझा किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध निर्माण पर बीडीए का बुलडोजर एक्शन : 120 बीघा में फैली दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Fri Nov 14 , 2025
अवैध निर्माण पर बीडीए का बुलडोजर एक्शन : 120 बीघा में फैली दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बीडीए की प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को सीबीगंज क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। करीब 120 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृति […]

You May Like

advertisement