हरियाणा: जयराम विद्यापीठ में आस्था व श्रद्धा के साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन

जयराम विद्यापीठ में आस्था व श्रद्धा के साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सूर्य ग्रहण से अगले दिन जयराम विद्यापीठ में अन्नकूट भंडारे का आयोजन।
जयराम ट्रस्टियों ने किया भंडारे का वितरण।

कुरुक्षेत्र, 26 अक्तूबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दीपावली के अगले दिन वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण के कारण बुधवार को ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरुक्षेत्र के तीर्थों और आश्रमों में विभिन्न अन्नकूट आयोजन तथा गोवर्धन पूजन किये गए। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ के अन्नपूर्णा हाल में आस्था और भक्ति भाव से अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवक सतबीर  कौशिक द्वारा गोवर्धन पूजा के उपरांत विधिवत पूजन के उपरांत भंडारा प्रारम्भ किया गया। जयराम विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इस बार सूर्यग्रहण से अगले दिन गोवर्धन पूजा के उपरांत अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत उठा कर भगवान कृष्ण ने जिस प्रकार रक्षा की थी। उसी प्रकार भगवान अपने भक्तों की भी रक्षा करते हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, तीर्थों और आश्रमों में गोवर्धन पूजन तथा अन्नकूट भण्डारों का आयोजन किया गया। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ में विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच गोवर्धन पूजन विद्वान ब्राह्मणों व शास्त्रियों ने संपन्न करवाया। इस अवसर पर ट्रस्टियों ने आस्था के साथ भंडारे में प्रसाद वितरित किया और उसके बाद स्वयं भी ग्रहण किया। इस अवसर पर के. के. कौशिक एडवोकेट, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश सिंगला, एस एन गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, के सी रंगा, संजीव गर्ग एस. डी. ओ., मुनीश मित्तल, अशोक गर्ग, विनोद कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।
जयराम विद्यापीठ में भंडारे के अवसर पर प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: भगवान श्री कृष्ण अपने सभी प्रिय भक्तों की रक्षा करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

Thu Oct 27 , 2022
भगवान श्री कृष्ण अपने सभी प्रिय भक्तों की रक्षा करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा। कुरुक्षेत्र, 26 अक्तूबर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में वर्ष के अंतिम सूर्य […]

You May Like

advertisement