अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में मनाया जा रहा है अन्नकूट महोत्सव

अयोध्या:———- 26 अक्टूबर 2022

राम नगरी अयोध्या में मनाया जा रहा है अन्नकूट महोत्सव
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
राम नगरी में मनाया जा रहा है अन्नकूट महोत्सव। राम जन्म भूमि में भी विराजमान भगवान को लगाया गया 56 व्यंजनों का भोग। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अपने मंदिर से 56 व्यंजन बनवा कर लगाया रामलला को 56 व्यंजनों का भोग।राम नगरी के मंदिरों में आज मनाया जा रहा है अन्नकूट महोत्सव। अनेक प्रकार के पकवान का भगवान को लगाया जाता है भोग। अन्नकूट कूट का प्रसाद श्रद्धालुओं में किया जाता है वितरित। धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम के लंका विजय कर अयोध्या लौटने पर दीपावली के अगले दिन मनाया गया था अन्नकूट महोत्सव। नगर वासियों ने विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान को किया था समर्पित। तभी से अयोध्या वासी मानते हैं अन्नकूट महोत्सव। दूर-दराज से श्रद्धालु अन्नकूट का प्रसाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं अयोध्या। माना जाता है कि वनवास के दौरान भगवान राम ने कंदमूल फल खाए थे जिसके बाद अयोध्या लौटने पर उन्हें छप्पन भोग खिलाया गया था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या पुलिस ने बैक व मैरिज हाल की रेकी कर छोटे बच्चे के सहारे चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अन्तर्राजीय गिरोह को किया गिरफ्तारा

Wed Oct 26 , 2022
अयोध्या:———– 26.10.2022 थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या पुलिस ने बैक व मैरिज हाल की रेकी कर छोटे बच्चे के सहारे चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अन्तर्राजीय गिरोह को किया गिरफ्तारामनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याश्री प्रशान्त वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद- अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्धचलाये […]

You May Like

advertisement