अक्षरधाम मन्दिर में गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट महोत्सव

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मन्दिर में
भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जायेगा यह आयोजन भक्तों की अटूट आस्था और पारंपरिक भक्ति का अद्भुत संगम बनेगा, जिसमें भगवान श्री स्वामीनारायण को 56 विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा।
महोत्सव की शुरुआत पूज्य स्वामी श्री अनंत प्रकाश द्वारा की जाएगी, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय होगा। इसके तुरंत बाद, अन्नकूट दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पंहुंचेंगे और सत्संग सुनेंगे। कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी विवेक भारद्वाज डब्बू नें जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 26 अक्टूबर को अन्नकूटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में असंख्य श्रद्धालु भाग लेंगे। आपको बता दें कि स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर कुरुक्षेत्र का निर्माण कार्य लगातार युद्ध स्तर पर जारी है। मंदिर परिसर में रविवार 26 अक्टूबर को अन्नकूटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रातः 11 बजे श्री गोवर्धन जी पूजन एवं गो माता पूजन होगा।
इसके उपरान्त दोपहर 12 से सांय 6 बजे तक अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संतों के प्रवचन भी होंगे और सत्संग का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर परिसर में भंडारा प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।



