विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में हुआ रागगीरी के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : रागगीरी संस्था के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन आज विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह ने कैलेंडर का विमोचन किया। इस वर्ष कैलेंडर में भारत रत्न से सम्मानित 6 कलाकारों को विषय बनाया गया है। इसमें एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी, पंडित रविशंकर, उस्ताद बिस्मिल्ला खान, पंडित भीमसेन जोशी, लता मंगेशकर और भूपेन हजारिका शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 1954 से लेकर अभी तक संगीत के क्षेत्र से इन्हीं 6 कलाकारों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। रागगीरी शास्त्रीय संगीत से युवा पीढ़ी को जागरूक करने वाली संस्था है, जो गत 9 वर्षों से शास्त्रीय संगीत और कलाओं से जुड़े विषयों पर कैलेंडर प्रकाशित कर रही है। डॉ. रामेन्द्र सिंह बताया कि रागगीरी संस्था भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर संगीत के प्रचार-प्रसार में कार्यरत है। भारतीय संस्कृति में संगीत का बड़ा महत्व है। आज की युवा पीढ़ी को संगीत के महान कलाकारों से परिचित कराने का यह कैलेंडर अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत में शास्त्रीय संगीत के अनेक महान कलाकार हुए जिन्होंने विश्वभर में अलग पहचान बनाई है। यह कैलेंडर संगीत शिक्षार्थियों के लिए अत्यन्त उपयोगी रहेगा।
रागगीरी के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन करते विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हांसी के कॉलेज में लोहड़ी पर्व में पूर्व चेयरपर्सन मुक्ता, सोशल एक्टिविस्ट नीतू व आशु का छात्राओं ने भांगड़ा डालकर किया स्वागत

Sat Jan 13 , 2024
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। हांसी, 13 जनवरी : सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में आज प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से आयोजित लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व में महाविद्यालय के पूर्व छात्र संगठन की पूर्व चेयरपर्सन मुक्ता भुटानी, सोशल एक्टिविस्ट नीतू जैन व आशु जैन विशेष […]

You May Like

advertisement