बिहार:जीविका महिला द्वारा वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन

जीविका महिला द्वारा वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन
अररिया
जीविका अंतर्गत जोकीहाट में भारत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2021 – 22 में प्राप्त उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष रुचि देवी, सचिव राधा देवी, कोषाध्यक्ष मीरा देवी, जिला रोजगार प्रबंधक अमित सागर,प्रशिक्षण अधिकारी रंजन कुमार,मत्स्य सलाहकार दुर्गेश कुमार मिश्रा,प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार नीरज के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
समिति के अध्यक्ष रुचि देवी ने वर्ष 2021-22 का लेखा जोखा प्रस्तुत की। सभा को संबोधित कर बताई कि भारत सहकारी समिति से कुल 57 ग्राम संगठन, 672 स्वयं सहायता समूह एवं 7653 सदस्य जुड़े हुए हैं। भारत संकुल संघ से जुड़े 616 समूहों का बचत खाता खुल चुका है और 606 समूहों को बैंक से ऋण भी प्राप्त है।ऋण लेकर महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर रही है। कुल 1753 सदस्यों का बीमा हो चुका है। कुल 618 सदस्यों ने श्री विधि से धान की खेती है। कुल 2723 सदस्य किचेन गार्डन कर रही है। समिति से जुड़े हुए सभी 7653 सदस्यों के पास शौचालय है और उसका उपयोग कर रही है। संकुल संघ द्वारा ग्रामीण बाजार भी संचालित है। साथ ही कोरोना काल में मास्क निर्माण में कई दीदियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।समिति ने आगे के कार्यों की रूप रेखा भी तैयार की है। समिति के सचिव राधा देवी ने समिति के उपलब्धियों पर चर्चा की। कोषाध्यक्ष मीरा देवी ने वित्तीय आय व्यय विवरण को सभी के सामने प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष मीरा देवी ने बताई कि संकुल संघ ने 2021-22 तक कुल 10 लाख 26 हजार का लाभ अर्जित की है।प्रशिक्षण पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि भारत सीएलएफ ने बहुत अच्छा उपलब्धि हासिल की है। आगे भी सभी लोग मिलकर कार्य करें जिससे की सभी सदस्य के आय में वृद्धि हो सके। जिला रोजगार प्रबंधक अमित सागर ने भारत संकुल संघ को शुभकामना देते हुए कहा कि सीएलएफ अपने विकास के मार्ग में अग्रसित हो कर विभिन्न गतिविधियां कर रही है और आगे भी बेहतर कार्य करते रहेंगी।कार्यक्रम में सभी ग्राम संगठनों के प्रतिनिधि के अलावा जीविकोपार्जन विशेषज्ञ ब्रज बिहारी, क्षेत्रीय समन्वयक प्रमोद कुमार यादव,सरिता कुमारी, सामुदायिक समन्वयक रविन्द्र कुमार,अनिल कुमार , प्रदीप विश्वास,सुमन कुमार,प्रियंका कुमारी,विक्रम कुमार , प्रसून कुमार सहित बुक्कीपर एवं जीविका मित्र उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: जदयू की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

Fri Sep 30 , 2022
जदयू की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक अररियाजनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीताराम मंडल के निज आवास शिवपुरी वार्ड नंबर 09 में उन्हीं की अध्यक्षता में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी एवं सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक हुई । बैठक में मुख्य अतिथि […]

You May Like

Breaking News

advertisement