पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक द्वारा थाना कोतवाली का किया गया वार्षिक निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक द्वारा थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेखों का रख-रखाव, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, आमजन से शालीन व्यवहार रखने एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशिक्षण महा अभियान में कवि सम्मेलन आयोजित

Tue Mar 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : भा ज पा मंडल प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत फरीदापुर सद्भावना मंडप सभागार में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें ऋषि कुमार शर्मा च्यवन, कमलकांत तिवारी, मिलन कुमार मिलन, राजीव गोस्वामी एवं किरण प्रजापति आदि कवि कवयित्रियों ने अपने श्रृंगार ओज,हास्य एवं समसामयिक […]

You May Like

advertisement