पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा थाना भोजीपुरा एवं थाना कैंट का किया गया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा थाना भोजीपुरा एवं थाना कैंट का किया गया वार्षिक निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा थाना भोजीपुरा एवं थाना कैंट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थानों के वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मैस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चैक किया गया और अद्यावधिक करने हेतु निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा इन थानों पर अभिलेखों के रख-रखाव व साफ-सफाई की प्रशंसा की गयी।
महोदय द्वारा दोनों थानों के परिसर में माल मुकदमाती वाहनों को वर्षवार सुव्यवस्थित रूप से रखे जाने एवं ऐसे लावारिस वाहन, जो काफी वर्षों से थाने पर खड़े है, उनकी नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही कराये जाने संबंधी दिशा निर्देश दिये गये।
महोदय द्वारा दोनों थानों पर शस्त्रों का उत्तम रख-रखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये एवं सभी पुलिस कर्मियों को शस्त्रों की हेंडलिंग आदि का अभ्यास कराया गया और उनकी दक्षता का परीक्षण भी किया गया।
महोदय द्वारा थाना भोजीपुरा पर नवनिर्मित बाउंड्रीवॉल के सौन्दर्यीकरण एवं वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।
महोदय द्वारा थाना भोजीपुरा क्षेत्र के चौकीदारों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बनाये रखने के लिये एवं गर्मी के मौसम में निर्जलीकरण से बचाव हेतु ग्राम चौकीदारों को insulated water bottle प्रदान की गयीं हैं।
महोदय द्वारा थाना भोजीपुरा पर पुलिस बल एवं चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर आगामी त्यौहारों/चुनावों आदि के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । गोष्ठी के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस की कार्यशैली में सुधार के सम्बन्ध में वार्ता करते हुये आगन्तुकों/शिकायतकर्ताओं से शिष्ट/सभ्य व्यवहार करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा निम्न पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये पुरस्कृत किया गया –

  1. म0कां0 कंचन नियुक्ति थाना कैंट को बीट की अच्छी जानकारी, आमजन से संवाद, सरकारी योजनाओं की बेहतर जानकारी होने पर पुरस्कृत किया गया।
  2. म0आ0 पूजा नियुक्ति थाना भोजीपुरा को महिला हेल्प डेस्क पर उत्कृष्ट कार्यशैली को लेकर पुरस्कृत किया गया।
  3. महोदय द्वारा थाना भोजीपुरा एवं थाना कैंट पर सलामी गार्द के समस्त पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट टर्नआउट व ड्रिल प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया गया।
    थानों के वार्षिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी हाईवे, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह है, पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख पार, एक दिन में 27 में 27 हज़ार से अधिक ने किया ऑफलाइन अपलाई,

Sat May 24 , 2025
चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह है, पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख पार, एक दिन में 27 में 27 हज़ार से अधिक ने किया ऑफलाइन अपलाई,सागर मलिक प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। अब तक ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख पार […]

You May Like

Breaking News

advertisement