Uncategorized

फिरोजपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और उपलब्धि

फिरोजपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और उपलब्धि

(पंजाब) फिरोजपुर 28 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्रीमती संध्या शाह जिनका चयन रेलवे भर्ती बोर्ड जम्मू द्वारा 2016 में सहायक लोको पायलट के पद पर हुआ था। जिनकी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग है। ट्रेनिंग के बाद सहायक लोको पायलट के पद पर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल के लुधियाना मुख्यालय में नियुक्त हुई ।आज दिनांक 28.06.2025 को श्रीमती संध्या शाह ने लोको पायलट गुड्स के पद पर पदोन्नति के लिए स्वत्रंत रूप से मालगाड़ी का संचालन किया। रेलवे भर्ती बोर्ड से सहायक लोको पायलट के पद पर चयनित होकर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल में लोको पायलट गुड्स के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाली यह प्रथम महिला रेल कर्मचारी है एवं मण्डल की दूसरी महिला लोको पायलट है। इनके अलावा आज ड्यूटी के दौरान उनके साथ अन्य महिला सहायक लोको पायलट आरती एवं मुख्य लोको निरीक्षक श्री हरमिंदर सिंह साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel